Let’s travel together.

शॉर्ट सर्किट से ट्रेन की बोगी में लगी आग से मचा हड़कंप

0 306

बैतूल। दानापुर से सिकंदराबाद जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सीजफायर और फायर ब्रिगेड के माध्यम से बोगी में लगी आग बुझाई गई।
बैतूल स्टेशन मास्टर अनिल पवार ने बताया कि दानापुर से सिकंदराबाद जाने वाली दानापुर एक्सप्रेस क्रमांक 12792 एक्सप्रेस की जनरल बोगी क्रमांक 17407 में बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे बैतूल रेलवे स्टेशन के समीप सदर ब्रिज के पास शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। ट्रेन की बोगी में मौजूद सीजफायर के माध्यम से आग बुझाई मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई थी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि जनरल बोगी में आग लगने के कारण 30 मिनट तक ट्रेन स्टेशन के पास ही रुकी रही। हालांकि आग बुझने के बाद ट्रेन को आगे स्टेशन के लिए रवाना कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक जैसे ही ट्रेन बैतूल रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची जनरल बोगी में शॉर्ट सर्किट हो गया और विद्युत तार जलने लगे और बोगी से धुआं उठने लगा वैसे ही यात्रियों ने चेन पुलिंग की और गाड़ी को रुकवाया। जानकारी मिलते ही वहां मौजूद रेलवे कर्मियों ने सीजफायर से आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल की गाड़ी को भी सूचना दे दी थी फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह से काबू पाया । आग बुझने के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।
स्टेशन मास्टर श्री पवार ने बताया कि आग बुझने के बाद ट्रेन को सुचारू रूप से रवाना कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811