Let’s travel together.

शालीन भनोट की बेकाबू ने टीआरपी लिस्ट में मारी बाजी

108

बिग बॉस सीजन 16 अभी तक का सबसे विवादित सीजन रहा है। इस सीजन में किसी के बीच अच्छी दोस्ती देखने को नहीं मिली है। अर्चना गौतम एमसी स्टैन पूरे शो के दौरान लड़ते भिड़ते हुए नजर आए हैं., तो वहीं शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर के बीच अक्सर लड़ाई देखने को मिली है। इस लिस्ट में शालीन भनोट और अंकित गुप्ता भी शामिल हैं। दोनों ही कंटेस्टेंट के बीच छत्तीस का आंकड़ा बना रहता था।

बेकाबू की मिली अच्छी रेटिंग

वहीं, हाल ही में शालीन भनोट और ईशा सिंह का शो बेकाबू लॉन्च हुआ है। शो के लॉन्च होते जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। शो ने पहले ही दिन पॉपुलैरिटी लिस्ट में एंट्री ले ली है। दरअसल शो ने अपने पहले दिन अच्छी टीआरपी से शुरुआत की है। बेकाबू के दो एपिसोड आने के बाद इसकी रेटिंग 1.3 रही है।

बेकाबू कलर्स चैनल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। इस शो ने करण कुंद्रे के बेहतरीन सीरियल तेरे इश्क में घायल को भी पछाड़ दिया है। वहीं, शालीन भनोट के कॉम्पटीटर अंकित गुप्ता का शो जुनूनियत भी टीआरपी लिस्ट में बेकार परफॉर्म कर रहा है।

बेकाबू की फैंस ने की तारीफ

बेकाबू शो में शालीन की एक्टिंग को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। तो वहीं एक्टर की ईशा सिंह के साथ जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। लोग दोनों ही कलाकारों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस को पंसद आया बेकाबू का टाइटल सॉन्ग

फैंस भी लगातार बेकाबू के प्रोमो एपिसोड और उसके सॉन्ग को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर बेकाबू का टाइटल सॉन्ग साझा करते हुए लिखा-बेकाबू का अपना टाइटल सॉन्ग है, जो कि सबसे अच्छी चीज है। आपको बता दें कि शालीन के बिग बॉस शो से बाहर आने के बाद कई प्रोजेक्ट्स को लेकर ऑफर मिले हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811