–खेत की कटाई न होने और आर्थिक तंगी के कारण लिखा था फेसबुक पर
-पुलिस को खेत मे बने मकान पर मिला युवक
–नशे में फेस बुक पर लिखा,मांगी माफी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के गांव गीदगढ़ निवासी विनोद धाकड़ ने रविवार को फेसबुक पर लिख कर भेजा था कि मैं रविवार शाम 6 बजे अपने खेत पर आत्मदाह करूंगा । फेसबुक पर विनोद धाकड़ ने लिखा की आत्मदहा का लाइव प्रसारण फेसबुक पर चलेगा। जैसे ही फेसबुक पर मैसेज देखा तो प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया ।दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने स्टाफ के साथ गीदगढ़ गांव में स्थित विनोद धाकड़ के खेत पर पहुंचे।

वहां आसपास घूमने के बाद विनोद धाकड़ नहीं मिला तो पुलिस ने आसपास खेत में काम कर रहे व्यक्तियों से जानकारी जुटाई मगर विनोद का किसी ने कुछ नहीं बताया बस विनोद की गाड़ी उसकी जमीन के पास खड़ी थी पुलिस नेउसके खेत में बने मकान के अंदर जाकर देखा तो विनोद धाकड़ अंदर बेठा था पुलिस ने उससे पूछा कि तुमने फेसबुक पर ऐसा क्यों डाला था तो वह कहने लगा कि मेरी समस्या हल नहीं हो रही है गीदगढ़ गांव में ज्यादातर किसानों के पास सरकारी जमीन है उसका पट्टा अभी तक किसी को नहीं मिला है जब प्राकृतिक से नुकसान होता है तो हम सबको उसका मुआवजा नहीं मिलता है चाहता हूं कि सब किसानों को जमीन के पट्टे मिले इसके बाद पुलिस उसको समझा कर अपने साथ दीवानगंज चौकी पर लेकर आए उसके तुरंत बाद दीवानगंज चौकी पर सांची नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी और सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र पाल दीवानगंज चौकी पर पहुंचे सांची नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी विनोद धाकड़ को समझा-बुझाकर पूछा कि क्या कारण है कि तुमने फेसबुक पर ऐसा लिख कर भेजा तो विनोद धाकड़ ने कहा कि मेरी 2 एकड़ जमीन गीदगढ़ गांव में स्थित है उसको कटवाने के लिए मैं 2 दिन से चक्कर लगा रहा हूं कोई मेरी फसल काटने को तैयार नहीं है मेरी एक बच्ची की तबीयत खराब है उसको पीलिया हो गया है जबकि दूसरा बच्चा भोपाल के शिव नगर स्कूल में पढ़ता है उसकी फीस मुझे 40 हजार रूपए जमा करना है अगर फीस जमा नहीं की तो बच्चों को आठवीं क्लास में पेपर नहीं देने देंगे मैं बहुत परेशान हूं मेरी समस्या

हल नहीं हो रही है इसलिए मैंने दारू के नशे में फेसबुक पर मैसेज भेज दिया मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं नायब तहसीलदार दिलीप द्विवेदी ने समझाया कि तुम्हारी फसल नहीं कट रही है इसके लिए तुम आत्मदाह करने को तैयार हो गए ऐसे कई लोग हैं जो इससे बड़ी बड़ी समस्या होने पर भी ऐसा कदम नहीं उठाते हैं अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए बच्चे तुम्हारा घर इंतजार कर रहे होंगे और तुम हो कि आत्मदाह करने को तैयार हो गए तहसीलदार और पुलिस ने समझा-बुझाकर उसको शांत किया और कहा की आगे ऐसा कदम ना उठाना इसके बाद विनोद धाकड़ ने क्षमा मांगी कहा कि अब ऐसी गलती कभी नहीं करूंगा