Let’s travel together.

स्मार्ट चिप की कमी से ड्राइविंग लाइसेंस बनने का संकट

0 159

 

-रूस युक्रेन युद्धऔर चीन में कोरोना महामारी से सप्लाई हुई प्रभावित

शिवलाल यादव रायसेन

जिला परिवहन विभाग में स्मार्ट चिप की कमी से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या बनी हुई है।जिससे वाहन चालकों को बेवजह जिला परिवहन विभाग खरगावली के चक्कर काटने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
देशभर में बनी हुई है यह समस्या….
भारत देश में स्मार्ट चिप की आपूर्ति यूक्रेन से की जाती है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध होने के कारण आपूर्ति लगातार प्रभावित रही है। वहीं चीन से भी स्मार्ट चिप की सप्लाई की जाती है। लेकिन कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुई आपूर्ति में अब तक सुधार नहीं हो पाया है।

जगदीश सिंह भील आरटीओ,रायसेनका कहना है कि स्मार्ट चिप बाहर से आती है। कमी की वजह से ड्राइविंग लाइसेंस के लम्बित प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ माह पहले पांच सौ स्मार्ट चिप आए थे, लेकिन वर्तमान में 1500 मामले अब भी लम्बित हैं।

मिल रहे सिर्फ कोरे आश्वासन….
वाहनों के रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड लेने के लिए लोग लगातार परिवहन कार्यालय खरगावली रायसेन के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी कुछ दिन बाद आने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा रहे हैं। स्मार्ट चिप न होने से यह समस्या कुछ माह से लगातार बनी हुई है। वर्तमान में लम्बित मामलों की संख्या हजारों में पहुंच गई है। फिलहाल इसका समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।

हालांकि जिला परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार 2000 स्मार्ट चिप की डिमांड थी।लेकिन 500 चिप ही मिले हैं। वर्तमान में करीब 1500 कार्ड बनना शेष है। स्थिति यह है कि दिसंबर 2022 में जिन लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन किया और वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवाया। उन्हें ही अब तक कार्ड नहीं मिल पाया है।
हर दिन 50 से 80आवेदन….
नए ड्राइविंग लाइसेंस, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण और डुप्लीकेट लाइसेंस बनवाने के लिए दफ्तर में हर दिन करीब 50 से 80 आवेदन आते हैं। जिले में चिप युक्त कार्ड बनाने की जिम्मेदारी स्मार्ट चिप कंपनी लिमिटेड के पास है। लेकिन, चिप की कमी से काम प्रभावित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अजमेर सिंह गौड़ ने सरदारपुर एसडीएम का पद संभाला; जनसमस्याओं का त्वरित समाधान होगी प्राथमिकता     |     बोला मोयाखेड़ा: श्री कुबा नंदाचार्य जी व नर्मदा मंदिर में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव     |     संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूत करने विशेष बैठक आयोजित     |     नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811