Let’s travel together.

मप्र के एक मात्र नगर परिषद के लिए हो रहे चुनाव में राज्यमंत्री का दावा यहां पर तिकड़ी के कारण जीतेगी भाजपा

0 548

– शिवपुरी जिले के नरवर नगर परिषद के चुनाव में 6 मार्च को पडेंगे वोट

– शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा है कि विकास के आधार पर चुनाव जीतेंगे

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के नरवर में इस समय नगर परिषद के चुनाव हो रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश में पहला ऐसा नगर परिषद यहां पर नगरीय क्षेत्र के लिए चुनाव चल रहा है। इस दौरान सत्ताधारी दल भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। इसी क्रम में पोहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और वर्तमान में शिवराज सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा है कि विकास के आधार पर वह नरवर नगर परिषद का चुनाव जीतेंगे।
राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा ने कहा कि भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास हो रहा है वह सबने देखा है और तिकड़ी के नेतृत्व में नरवर नगर परिषद का चुनाव भी हमारी पार्टी जीतेगी।
गौरतलब है कि नरवर नगर परिषद के चुनाव के लिए कुल 15 वार्डों में वोट 6 मार्च को डाले जाएंगे यहां पर ग्वालियर हाई कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में नगर परिषद के चुनाव कराए जा रहे हैं। यहां पर मतदान 6 मार्च को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। यहां पर मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 मार्च को सुबह 9 बजे से होगी।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद नरवर का निर्वाचन उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर द्वारा 8 फरवरी 2022 को पारित आदेश के परिपालन में कराया जा रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन, निर्वाचित पार्षदों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से कराया जाएगा। मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर बाइक चालक गाय से टकराया, तीन घायल     |     श्री तीर्थधाम ज्ञानोदय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह संपन्न     |     भोपाल–विदिशा हाईवे 18 पर फॉल्कन गार्डन के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होते हुए तालाब में गिरी दो लोगों को मामूली चोट     |     सांँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. वैद्यनाथ लाभ का निधन; अकादमिक जगत में शोक की लहर     |     चार महीने की मेहनत रंग लाई: नेपाल से भटके युवक को परिवार से मिलाया, रायसेन में मानवता की मिसाल     |     होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811