Let’s travel together.

कांग्रेस राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने पर भड़के कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन

0 142

 

  नारेबाजी करते हुए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन

कांग्रेसियों ने नारेबाजी के साथ पैदल मार्च किया,फायर ब्रिगेड की पानी की बौछारों के बावजूद पुतला भी फूंकने में भी रहे सफल

शिवलाल यादव रायसेन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदयस्ता खत्म करने को लेकर जिला कांग्रेस ,युवक कांग्रेस के संयुक्त बैनर तले शनिवार को दोपहर सागर भोपाल तिराहे पर नारेबाजी करते हुए एकत्रित हुए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल नुक्कड़ सभा और विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित हुए।

कांग्रेसियों ने सागर भोपाल तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन को देखकर यहां भारी पुलिसबल और राजस्व विभाग के अधिकारी तैनात रहे । कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छींनने का प्रयास भी किया।फिर भी चकमा देकर कांग्रेसियों ने पुतला जलाया, जिसे फायर ब्रिगेड ने पानी डालकर बुझा दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में शनिवार को दोपहर युवा कांग्रेस कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।पुतला दहन के बाद पैदल मार्च कर रोष व्यक्त किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा, आज का दिन भारतीय इतिहास का काला दिन है। विपक्षी दलों को और उनके नेताओं को फांसी देने और सदस्यता समाप्त करने का निर्णय पाकिस्तान में होता है, लेकिन आज इस तरह के तानाशाही रवैये ने भारत देश में पाकिस्तानी युग का प्रारंभ कर दिया है। देश को सिर्फ गुजरात से आए दो लोग के हाथों में सल्तनत चला रहे हैं।जो अडानी अंबानी के गुलाम हैं।देवेंद्र पटेल ने कहा कि कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों को कानूनी कार्यवाही की धमकी देते हुए जिला पंचायत जनपद पंचायत के सीईओ सरकारों की गुलामी कर रहे हैं।यही हालत पुलिस थानों पुलिस चौकियों की बनी हुई है।वह सांसद मंत्रियों और विधायकों के इशारों पर कठपुतलियों की तरह कांग्रेस जनों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रहे हैं।उन्होंने ऐसे भृष्ट निकम्मों को यदि प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो हिसाब चुकता करेंगे। संदीप मालवीय बोले बीजेपी की इन तानाशाही सरकारों की जन विरोधी किसान विरोधी मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आरपार की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता हकीम उद्दीन मंसूरी छोटू राय, खेमचंद चौरसिया राजू माहेश्वरी, दौलत सेन एडवोकेट, संदीप मालवीय,दुर्गेश खरे, दौलत अहिरवार ठेकेदार राजेश अहिरवार, कमलेश कम्मू सेन राजकुमार सेन,गुड्डा बघेल, असलम खान जुबेर खान डग्गा पहलवान इकबाल अहमद प्रवक्ता जावेद अहमद खान मजहर कबीर, गैरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष लालजी राम ठाकुर देवनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू लोधी कल्याण सिंह,दौलत राम अहिरवार, इंद्रजीत अहिरवार, रामबाबू सराठे, आशीष दीवान, बाबू चौहान, जावेद खान वसीम कुरैशी,आदि शामिल हुए।टिकट के दावेदार भी विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल…..
इस विरोध प्रदर्शन में सागर भोपाल तिराहे पर सांची विस सीट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट के दावेदार सक्रीय नजर आए।इनमें कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम,डॉ एसके झारिया,प्रभात चावला ठेकेदार राजेश अहिरवार, संदीप मालवीय,ह्रदयेश किरार, मदन लाल चौधरी रूपेश तन्तवार शामिल हैं।मालूम हो कि सांची अजा सीट पर टिकट के इन दावेदारों को कांग्रेस आलाकमान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिदायत दी है कि क्षेत्र में बेहतर परफार्मेंस दिखाएं तभी टिकट फाइनल किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811