Let’s travel together.

भगवान परशुराम की जयंती पर होगा भव्य आयोजन

0 124

 

-धूमधाम से होगा कार्यक्रम का आयोजन, बैठक में लिया गया निर्णय
-दौरान दीपक शर्मा को बनाया समाज का अध्यक्ष, प्रवीण तिवारी एक बार फिर से चल समारोह के अध्यक्ष

अनुराग शर्मा सीहोर

हर साल की तरह इस साल भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम की जयंती आस्था, उत्साह के साथ मनाई जाएगी। भगवान परशुराम की जयंती को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में मनाए जाने को लेकर एक सामाजिक बैठक का आयोजन शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई थी। साथ ही शोभा यात्रा के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई ताकि समाज का हर वर्ग इस में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित कर पाए। इस मौके पर सर्व सम्मति से समाज का अध्यक्ष समाजसेवी दीपक शर्मा को बनाया गया है। वहीं एक बार फिर से चल समारोह का अध्यक्ष प्रवीण तिवारी को मनोनित किया गया है। इसके अलावा युवा अध्यक्ष के रूप में समाज के सक्रिय रुपेश तिवारी को बनाया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से समाज के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुन्द पालीवाल, नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक शर्मा, ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी आदि उपस्थित में बैठक का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बैठक में अनेक वक्ताओं ने सुझाव देते हुए कहा कि समाज की कार्यकारिणी में करीब 65 पदाधिकारी समाजसेवी शामिल है। इन पदाधिकारियों को दस-दस लोगों को लाने की जिम्मेदारी के साथ आमंत्रण पत्र आदि वितरण की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। इस बैठक में तय किया गया कि आगामी 23 अपै्रल को भगवान परशुराम जयंती पर जिला मुख्यालय में चल समारोह निकाला जाएगा। इससे पहले भगवान परशुराम की जयंती का आयोजन किया जाएगा। वहीं, आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा स्वीकृत लेने, घर-घर जाकर विप्रजनों को आमंत्रित करने, सहयोग राशि एकत्रित करने, भगवान परशुरामजी की झांकी सजाने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग कमेटी गठित कर दायित्व सौंपे गए। इस दौरान पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। आगामी अपै्रल के माह में 22 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती है, वहीं रविवार को भव्य रूप से चल समारोह निकाला जाएगा। इससे पहले जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद रविवार को चल समारोह निकाला जाएगा।
सेक्टर वाइज की जाएगी विप्रजनों की बैठक
इस दौरान बैठक में अनेक सुझाव के साथ यहां पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के अनेक सेक्टरों में विप्रजनों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें चाणक्यपुरी, कस्बा, छावनी, मंडी, कस्बा, गंज, इंदौर नाका आदि शामिल हैं। वहीं इस दौरान चल समारोह में बैंड-बाजे के साथ समारोह निकाले जाने को लेकर चर्चा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय भवन पर शान से फहराया तिरंगा     |     बिरगांव की 150 फीट विशाल तिरंगा यात्रा बनी देशभक्ति और एकता की मिसाल     |     कल निकलेगी भव्य ‘माँ माही शबरी कावड़ यात्रा’, तैयारियाँ पूर्ण; जगह-जगह होगा जोरदार स्वागत     |     पेंशनर्स ने रोपे कदंब पौधे ,वर्षाकाल में भी जारी रहेगा ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान     |     सांची विश्वविद्यालय में फहराया तिरंगा     |     धार जिले में तिरंगे का अपमान: लेड़गांव पंचायत में आड़ा फहराया राष्ट्रीय ध्वज, भड़के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा     |     नशामुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा जनसमर्थन     |     गैरतगंज तहसील में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस     |     स्वतंत्रता संग्राम से संविधान निर्माण तक जैन समाज का योगदान : मुनि श्री अभय सागर     |     भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया ध्वजारोहण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811