Let’s travel together.

भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा की मंडलों की बैठक हुई सम्पन्न

0 124

 

रायसेन। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी द्वारा भोजपुर, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप नगर, मंडीदीप ग्रामीण, मंडल की बैठकें ली गईं। जिसमे आपने विषय रखते हुए कहा कि प्रदेश की तरफ से जो कार्य योजना बनाई गई है उसी तार्यतम में हमें हितग्राही सम्मेलन आयोजित करने हैं और हित ग्राही जो लाभ ले रहें हैं या जिन्हे लाभ मिला हे उन हितग्राहियों से संवाद कर भाजपा की सरकार ने आज अंतिम पंक्ति तक अपनी जिम्मेदारी को निभाया है।


इसी कड़ी में हमें समाज रमज़ान माह में रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम एवं ईद मिलन समारोह आयोजित करने हैं।
जिस प्रकार पार्टी ने गत वर्ष में बूथों का सशक्ति करण कर बूथों को डिजिटल बनाया था और हमे लगभग 41% वोट मिले थे उसी हिसाब से आगामी समय में अपने वोट प्रतिशत को 51% पर पहुंचना हैं।

सिद्दीक सिद्दीकी ने कहा पार्टी के लिए लक्ष्य बनाकर करें काम

मेरा सभी पदाधिकारियों, मोर्चा के साथियों से आग्रह है कि वे पार्टी के दिए लक्ष्य को पाने में दिनरात एक कर दें और 2023,विधानसभा,24 के लोकसभा चुनाव में निश्चित ही अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें।
मंडलों की बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह पाल, जिला महामंत्री सलमान अली,जिला मीडिया प्रभारी शब्बीर अहमद, इमरान , जिला उपाध्यक्ष जावेद खान,अल्ताफ अली, जिला मंत्री नसीम खान,ओबेदुल्लाह गंज मंडल अध्यक्ष राजा सिद्दीकी, आमिर ममनून , आजम अली, मंडीदीप नगर मंडल अध्यक्ष नफीस अली, अकबर अहमद, भोजपुर मंडल के अफजल अली, साकिब,जुबेर, आबिद भाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में भाजपा की सियासी खींचतान उजागर! एसडीएम कार्यालय के उद्घाटन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी को मंच पर नहीं मिली जगह, बैनर से भी तस्वीर गायब     |     शिवपुरी जिले में पराली एवं नरवाई नहीं जलाने के लिए गांव-गांव चलाया जा रहा जागरूकता अभियान     |     सिलवानी में ट्रक और बाइक की टक्कर, युवक की मौत, युवती घायल     |     राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बाग प्रिंट के शिल्पकार फारुख सुलेमान खत्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण देकर किया सम्मान     |     विशेष लेख::मनवा कुर्मी समाज के प्रत्याशियों के लिए वरदान साबित हुई धरसींवा विधानसभा     |     भोपाल में 18 नवंबर को होगा सहकारिता कर्मचारी महासंघ का भव्य दीपावली मिलन समारोह     |     करुणाधाम आश्रम में नर्मदा सेवा न्यास का भव्य ट्रस्टी मिलन समारोह संपन्न     |     सेवा और समर्पण का सम्मान: धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने 50 से अधिक आंगनबाड़ी दीदियों को किया सम्मानित     |     धरसींवा में धान खरीदी का दूसरा दिन भी सूना,नहीं कट रहे कई किसानों के टोकन     |     सपरिवार मैहर पहुंचे नितिन गौरीशंकर अग्रवाल,माँ शारदा देवी के दरबार में टेका माथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811