Let’s travel together.

ग्रामीण क्षेत्रों में टूनामेंट खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका देते हैं- प्रहलाद भारती

0 139

– मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने किया शुभारंभ

– जिला स्तरीय ओजस्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभांरभ

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के पोहरी में जिला स्तरीय ओजस्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभांरभ मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने किया। इस मौके पर मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मौके देते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण इलाकों से कई खिलाड़ी आगे निकलकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
टूर्नामेंट के शुभारंभ मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारी शैतान धाकड़ डागबर्बे, पवन बगवासा, डिग्गी बरोड़, नरेंद्र एनपुरा, रामकुमार मकलीजरा, नरोत्तम मारौरा आदि द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


प्रथम मैच सचिव -11 और पुलिस -11 के बीच टॉस कराया जिसमें सचिव 11 ने बल्लेबाजी की और पुलिस 11 ने गेंदबाजी की। इस अवसर पर नरोत्तम रावत, मुकेश सरपंच बैहटा, शैलेंद्र धाकड़ (अमन पब्लिक स्कूल पोहरी), भरत धाकड़ (स्वामी विवेकानंद स्कूल पोहरी), विजय यादव, दिनेश, विपिन चकराना, अमित धाकड़ भी उपस्थिति रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811