Let’s travel together.

वनांचल ग्राम बकवा की प्रेमवती आदिवासी महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा का स्रोत

112

सीधी। सीधी के वनांचल ग्राम बकवा की आदिवासी महिला प्रेमवती सिंह क्षेत्र की पहली महिला किसान हैं जो अपनी खेती के लिए स्वयं ट्रैक्टर चलाकर कार्य कर रही हैं। सभी आदिवासी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले प्रेमवती सिंह गांव की एक गरीब परिवार से तालुक रखती थीं। गांव में सामाजिक लोक लज्जा के साथ महिला को घुंघट के अंदर रहना पड़ता था। लेकिन वह आजीविका मिशन से जुड़कर न केवल प्रेमवती सिंह ने अपनी जिंदगी बदल ली साथ ही अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। आजीविका मिशन जिला डीपीएम पुष्पेंद्र सिंह बोले-आदिवासी महिला कृषि कार्य में पहल कर खेती कर रही हैं। जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

आजीविका मिशन के संपर्क में आने के बाद किया पूजा स्व सहायता समूह का गठन

प्रेमवती सिंह बताती हैं कि आजीविका मिशन के संपर्क में आने के बाद पूजा स्व सहायता समूह का गठन किया।समूह के अध्यक्ष रूप में कार्य करते हुए घर से बाहर मीटिंग में जाने लगीं। स्व सहायता समूह के माध्यम से 40 हजार रुपये लोन लेकर घर में छोटे-मोटे कार्य के साथ-साथ एक किराना की दुकान एवं बेटे के साथ मिलकर कियोस्क की दुकान खोली। इसके साथ-साथ जैविक खेती विधि अपनाकर फसल पैदावार में बढ़ोत्तरी कर आय कमाने के निरंतर प्रयास करती रही। वह अब बीसी सखी का कार्य कर रही हैं और बेहतर ढंग से कंप्यूटर चला लेती हैं, पैसे का लेनदेन करती हैं। नित्य नए-नए रोजगार की तलाश कर निरंतर आय बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। सब्जी की खेती भी अच्छे ढंग से कर आय कमा रही हैं।

गरीब महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा उनकी जिंदगी बदलने का कार्य कर रहा है आजीविका मिशन

आजीविका मिशन खंड प्रबंधक चंद्रकांत सिंह द्वारा बताया गया कि नारी सशक्तिकरण को सुदृढ़ बनाने के लिए आजीविका मिशन गरीब महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा उनकी जिंदगी बदलने का कार्य कर रहा है। टीम गांव-गांव जाकर महिला स्व सहायता समूह गठन करा रही है तथा शासन द्वारा प्रदाय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराते हुए स्वरोजगार के अवसर प्रदान करा रही है जिससे क्षेत्र की कई महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से आय प्राप्त कर आज परिवार का भरण पोषण कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     नूतन इस्पात के विस्तारीकरण की जनसुनवाई ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता     |     सिलयारी रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ प्रदर्शन, पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने सौंपा ज्ञापन     |     सेवा के रंग राष्ट्र के संग में दिखा देशभक्ति का रंग, रंगोली प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश     |     डॉ. रूपाली सोनी ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में सुपर मॉम कैटेगरी में जीता प्रथम पुरस्कार एवं बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड से हुई सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811