अभियोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
रायसेन। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर,जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला अभियोजन विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए श्रीमती अखिलेश शर्मा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी,जिला एवं सत्र न्यायालय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा द्वारा प्रदान किया गया।

श्रीमती शर्मा ने जिले में अभियोजन से जुड़े कार्यों के कुशल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी कार्यशैली में सक्रियता,समर्पण समन्वय और परिणाम-oriented दृष्टिकोण के चलते विभागीय कार्यों को प्रभावी गति मिली।
प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों, तथा अधिवक्ताओं ने श्रीमती अखिलेश शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कर्मचारियों ने कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है तथा इससे पूरे अभियोजन परिवार में उत्साह का संचार हुआ है।
श्रीमती अखिलेश शर्मा का सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य की पहचान है, बल्कि अभियोजन से जुड़े समस्त कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।