अभिषेक असाठी बक्सवाहा
जिला स्वास्थ्य चिकित्सालय के द्वारा मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बक्सवाहा में 200 बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप कराया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 100 बच्चे एवं शासकीय कन्या हाई स्कूल के सौ बच्चियों का चेकअप किया गया जिला टीकाकरण अधिकारी मुकेश प्रजापति ने 3 सदस्ये डॉक्टर एमके बरुआ, आर के वर्मा, अंकुर खरे की टीम एवं तीन स्टाफ नर्स श्रीमती निर्मला दीपशिखा प्रियांशु असाटी के साथ सभी बच्चों का चेकअप किया।

स्वास्थ्य चेकअप के दौरान बच्चों में पाए गए बीमारी के अनुसार आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया एवं अपने खान-पान का ध्यान रखने के लिए कहा गया खंड चिकित्सा अधिकारी ललित उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवन राय, राजेश बिल्थरे, गोविंद विश्वकर्मा, सरिता जैन, विजय श्रीवास्तव का शिविर में पूर्ण सहयोग रहा।