Let’s travel together.

शहरी क्षैत्र शिवपुरी की 15 कालोनियों में डेंगू- मलेरिया फैलने की संभावना

0 116

– स्वास्थ्य विभाग ने सर्तक रहकर जल भराव रोकने की अपील

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहरी क्षैत्र की 15 कालोनियों सहित जिले के 15 ग्रामों में डेंगू – मलेरिया फैलने की संभावना के चलते स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से सर्तक रहने व जल भराव रोकने की अपील की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षा ऋतु में वैक्टर जनित रोगो की बृद्वि की ज्यादा संभावना रहती है। वर्षा प्रारंभ होने से जगह जगह जल एकत्रित होने से मच्छरो के उत्पति स्थलो मे अचानक बृद्वि हो जाती है । जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के प्रकरणो मे बृद्वि की संभावना अधिक हो जाती है ।
मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो संक्रमित मच्छर में मौजूद परजीवी की बजह से होती है । ये रोगाणु इतने छोटे होते है कि हम इन्हे देख नही सकते । मलेरिया बुखार प्लॅाजमोडियम वीवेक्स नामक वाइरस के कारण होता है । एनाफिलीज नामक संक्रमित मादा मच्छर के काटने से मनुष्यो के रक्त प्रवाह में ये वाइरस संचारित होता है। मलेरिया बीमारी में मुख्य रूप से बुखार आना, सिर दर्द होना , उल्टी होना , मन का मचलना , ठंड लगना , चक्कर आना, थकान होना , पेट दर्द , तेज से सांस लेना आदि लक्षण देखने को मिलते है।
मलेरिया के मच्छर अधिकतर शाम या रात को काटते है जबकि डेगू के मच्छर दिन के समय काटते हैं। इसलिए इस समय संभव हो तो पूर्ण शरीर को ढके कपडे पहनकर रहे। घर के आसपास पानी को जमा ना हाने दें, क्यूंकि इसमे मलेरिया और डेगू के जीवाणु पैदा होने का खतरा रहता है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर मे बुखार तेजी से बढ रहा है तो उसे किसी डॉक्टर की सलाह व जॉच करवानी चाहिऐ । मलेरिया का उपचार समस्त शासकीय संस्थाओ पर निशुल्क उपलब्ध है।
मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा बताया गया कि शहरी क्षैत्र शिवपुरी के कृष्णपुरम, इंद्रा कॉलोनी, फतेहपुर करौदी, फिजीकल पुरानी शिवपुरी , गोशाला, छोटा लुहारपुरा, सिद्वेश्वर, लुधावली, सईसपुरा, ठकुरपुरा, तारकेश्वरी कॉलोनी, कमलागंज , मनियर सहित ग्रामीण क्षैत्र भरतपुर, बासगढ, गोपालपुर, पडौरा, बरई, रायचंदखेडी, सिंहनिवास, हाथीगढा, गंगूरीपुरा, छर्च, आरी लुकवासा, पीरोठ, ठर्रा, बडागॉव, बीलारा, सिंगराई, नरवर के हाजीखेडी, जवाहर कॉलोनी, सडगू बदरवास, अमरूआ कोलारस में डेंगू फैलने की संभावना है। क्योंकि इन क्षेत्रों में जल भर आपके साथ-साथ घरों में रखी हुई टंकियां, नालियों में लार्वा बड़ी संख्या में पाया गया है। इसलिए आम जन सर्तक रहे व किसी वर्तन या अन उपयोगी बस्तु, घर के आसपास जल भराव न होने दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811