देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
प्रदेश मैं सभी भूमिहीन एवं सेवानिवृत कोटवारों को नियमित एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित तथा सेवा भूमि पर मालिकाना हक करने की मांग को लेकर 21 फरवरी 2023 से प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है मांगे पूरी नहीं होने पर भोपाल में 20 मार्च से धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन भूख हड़ताल किए जाने का निर्णय लिया गया है इसी संबंध में सांची तहसील कार्यालय कोटवार संगठन ने आज एक ज्ञापन नायब तहसीलदार दिलीप कुमार को सौंपा है जिसमें संगठन ने अपनी मांगे रखी हैं