Let’s travel together.

एसबीआई मैनेजर के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित

0 260

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

भारतीय स्टेट बैंक शाखा सलामतपुर के मैनेजर आशीष तिवारी का स्थानांतरण भोपाल हो जाने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक स्टॉफ सहित नगर के गणमान्य नागरिकों जिनमें बबलू पठान, शेर सिंह राजपूत, मुड़ियाखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ सुरेश यादव, नीरज जैन बंटी भैया, भाजपा नेता रीतेश अग्रवाल, संजीव यादव, बलवंत यादव तिजालपुर, पत्रकार अदनान खान ने हार फूल से स्वागत कर बैंक मैनेजर आशीष तिवारी को विदाई दी। गौरतलब है कि श्री तिवारी ने सलामतपुर भारतीय स्टेट बैंक में जून 2019 में ज्वाइन किया था। उन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल में कई उलेखनीय कार्य किए हैं। जिनकी वजह से सलामतपुर ब्रांच रायसेन जिले में टॉप की गिनती में आने लगी। वहीं मैनेजर आशीष तिवारी के प्रयासों के चलते भारतीय स्टेट बैंक सलामतपुर ने ऋण समाधान योजना के अंतर्गत गांव-गांव शिविर लगाकर किसानों को बकाया राशि जमा करने के फायदे बताए। जिसकी वजह से सलामतपुर बैंक के अंतर्गत आने वाले लगभग सत्तर गांव जिनमें जमुनिया, नीनोद, दीवानगंज, अम्बाड़ी, बेरखेड़ी, खोहा, रातातलाई, आमखेड़ा, कचनारिया, ढकना-चपना, बरोला, कटसारी, तिजालपुर, मुडियाखेड़ा, शाहपुर, भरतीपुर, मेढ़की आदि गांव में शिविर लगाकर किसानों के एनपीए, ओका और केसीसी खातों को ऋण समाधान योजना के तहत बकाया राशि जमा कराकर लाभ दिलाया। जिससे ब्रांच ऋण की करोडों रुपए बकाया राशि की वसूली हो सकी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811