Let’s travel together.

कोरोना के बाद अब चीन में इन्फ्लुएंजा का बढ़ा खतरा

105

बीजिंग ।कोविड के बाद इन्फ्लुएंजा का प्रकोप चीन में देखने को मिल रहा है।कहा जा रहा है कि बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और अधिकारियों ने स्थिति से बाहर निकलने पर लॉकडाउन की चेतावनी दी है। हालाँकि, पब्लिक ने एक और लॉकडाउन की संभावना पर अपनी नाराजगी भी जारी की है। लोगों का कहना है कि ऐसा करने से कोविड के वक्त जैसे हालात फिर से लौट आएंगे। चीन के शीआन प्रांत में इन्फ्लूएंजा के केस बढ़ते जा रहे हैं। डेढ़ करोड़ की आबादी वाले शीआन में जिनपिंग के अधिकारी, स्कूल, बिजनेस और सार्वजनिक बिल्डिंगों में ताला लगाने की प्लानिंग में हैं। यहां तक की शीआन में स्थानीय प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन लगाने को लेकर इमरजेंसी रिस्पांस प्लान तैयार हो चुका है। इसमें कहा गया है कि शहर में संक्रमित क्षेत्रों को बंद किया जा सकता है। ट्रैफिक को कम करने को लेकर भी आदेश जारी किया जाएगा। इसके अलावा उत्पादन और व्यावसायिक गतिविधियों को निलंबित किया जा सकता है। शॉपिंग मॉल, थिएटर, पर्यटक स्थल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान भी बंद रहेंगे।चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा जारी साप्ताहिक कोविड सर्विलांस रिपोर्ट के मुताबिक फ्लू की पॉजिटिविटी दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 5 मार्च से शुरू होने वाले सप्ताह में, फ़्लू की सकारात्मकता दर बढ़कर 41.6 फीसदी हो गई, जो पिछले सप्ताह की दर 25.1 फीसदी से काफी अधिक है। इस बीच, कोविड-19 के लिए सकारात्मकता दर 5.1 फीसदी से घटकर 3.8 फीसदी हो गई।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811