Let’s travel together.

TODAY::राशिफल शनिवार 07 मई 2022

0 161

मेष राशि-  वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यों के प्रति उत्साह रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन की प्राप्ति‍ हो सकती है।

वृष राशि- शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। भौतिक सुविधाओं का विस्तार होगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। तरक्‍की के मार्ग बनेंगे। व‍िवादों से बचकर रहें।

मिथुन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार में धार्मि‍क आयोजन होने की उम्‍मीद है। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर परिवार के साथ जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक असन्तोष बढ़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। वाद-व‍िवाद से बचने का प्रयास करें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी।

तुला राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी नोंकझोंक हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। संबंधों का व‍िस्‍तार होगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। परिवार में सदभाव बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। बातचीत में संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे।

धनु राशि- मन अशान्त रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावन बन रही है। भागदौड़ बढ़ेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।

मकर राशि- बातचीत में संयत रहें। किसी सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक तनाव से बचें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगा। सुखद समाचार म‍िलेगा।

कुंभ राशि- आलस्य में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। आय वृद्धि के साधन बन सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार के विस्तार के अवसर मि‍लेंगे।

मीन राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। भागदौड़ बढ़ेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचने का प्रयास करें। संयत रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811