Let’s travel together.

मानस भवन में रामायण अधिवेशन का शुभारंभ

111

भोपाल ।  श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मानस भवन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रामायण अधिवेशन आज से शुरू हो गया है। 19 मार्च तक चलने वाले आयोजनों में 70 से ज्‍यादा विद्वान अपने विचार व्यक्त करेंगें। यह आयोजन      रामचरितमानस भवन ह्यूस्टन अमेरिका, तुलसी मानस प्रतिष्ठान एवं रामायण केन्द्र भोपाल के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में देश के अलावा अमेरिका, मारीशस आदि स्थानों से भी विद्वान आए हैं। इस दौरान 13 सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली मिलन भी होगा। अधिवेशन में विद्वान शास्त्रों के आधार पर रामचरित मानस से संबंधित शोध प्रस्तुत व वाचन करेंगे। तीन दिन तक यह अधिवेशन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। इस अवसर पर सत्रों के बीच में विशेष वक्तव्य सत्र भी होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन शामिल हुई हैं।

रामायण के प्रमुख प्रसंगों पर डाक टिकटों की लगी प्रदर्शनी

मानस भवन में इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा रामायण के प्रमुख प्रसंगों पर जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी सजाई गई है। डाक टिकटों के संग्रहकर्ता दयाराम मंडल ने बताया कि डाक टिकट किसी भी देश का एक नन्हा-सा राजदूत होते हैं, जो वहां की कला-संस्कृति, इतिहास और सरल शब्दों में कहें तो उस देश की खासियत से अवगत कराते हैं। डाक टिकटों के अध्ययन से यह पता चलता है कि इनमें संसार समाया है, फिर चाहे सामाजिक तानाबाना हो ,खान-पान, वेषभूषा, तीज- त्योहार, संत- महात्मा, भारतीय महाकाव्य, खेल, सिनेमा जगत, विज्ञान, पर्यावरण, इतिहास, स्वतंत्रता सेनानी, नारीशक्ति,बाल, युवा सहित अन्य विषय ऐसे नहीं हैं, जिन्हें डाक टिकटों ने न छुआं हो। रामायण मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कथा है, जो एक आदर्श राजा, विनम्र शासक और सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों के संरक्षक थे। रामायण और उससे संबंधित प्रसंगों पर जारी डाक टिकटों की इस प्रदर्शनी को 17 से 19 मार्च तक लोग देख सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811