Let’s travel together.

विधानसभा में 21 मार्च को पेश होगा स्वास्थ्य अधिकार से जुड़ा विधेयक

109

जयपुर । राजस्थान सरकार प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य का अधिकार देने को लेकर कानून बनाएगी। इसके लिए 21 मार्च को राज्य विधानसभा में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक पेश किया जाएगा। विधानसभा की प्रवर समिति ने इस विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसी दिन वकीलों के संरक्षण से जुड़ा विधेयक भी पेश किया जाएगा।स्वस्थ्य के अधिकार विधेयक का निजी अस्पताल संचालक काफी समय से विरोध कर रहे थे। इस दौरान निजी अस्पताल संचालकों की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद निजी अस्पताल संचालक दो खेमों में बंट गए । एक खेमे ने सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले विधेयक को समर्थन दिया है।

वहीं दूसरा खेमा विधेयक का विरोध कर रहा है। विरोध कर रहे खेमे के अस्पताल संचालकों ने बृहस्पतिवार को अस्पतालों में ओपीडी बंद रखी।विधेयक का समर्थन कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि सबसे बड़ा विरोध आपातकालीन सेवाओं को लेकर था। आपातकालीन सेवाओं में आने वाले मरीजों को हर हाल मे इलाज देने का प्रावधान तो सरकार ने विधेयक में कर दिया था। लेकिन किस तरह की आपातकालीन सेवा यह बात साफ नहीं थी। उन्होंने बताया कि कई अस्पतालों में कॉर्डियोलॉजी, ट्रोमा की सुविधा नहीं है। वहां यदि कोई हार्ट अटैक या दुर्घटना में घायल हुआ मरीज आता है तो उसे अस्पताल में कैसे इलाज मिलेगा।

यह बात साफ नहीं की गई थी। मरीजों की शिकायत पर जिला स्तर की कमेटी में चिकित्सकों को शामिल करने की मांग थी। जिसे सरकार ने मान लिया है। पहले कमेटी में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी को शामिल करने का प्रावधान था। साथ ही पहले दुर्घटना में घायल आपातकालीन इकाई मे कोई मरीज आता है और उसे वहां इलाज नहीं मिलता तो उसे रेफर करने की सुविधा अस्पताल को मुफ्त देने के लिए कहा था। लेकिन अब ये सुविधा सरकार की तरफ से मुफ्त में दी जाएगी। इसके साथ ही मेडिकल योजना से जुड़ने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बाध्यता नहीं होनी किया जाएगा।

राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा ने बताया कि बेरोजगारी भत्ता देने के नियम राज्य सरकार ने बनाए हैं। श्रमिकों के भुगतान को लेकर भी राज्य सरकार गंभीर है। राज्य सरकार गांवों का विकास करने को लेकर गंभीर है। लेकिन केंद्र सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए सामग्री मद में जो राशि मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही है। मीणा ने कहा कि 20 जिलों की समीक्षा बैठक में विभिन्न मामलों में अनियमितता देखने को मिली है। लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811