नई दिल्ली । दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने जा रही हैं। खबर है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों के जरिए जांच एजेंसी तक दस्तावेज पहुंचाने की तैयारी की है। इससे पहले ईडी 11 मार्च को भी एमएलसी कविता से पूछताछ कर चुकी हैं। ईडी ने उन्हें तीसरी बार तलब किया था। ईडी की पूछताछ के खिलाफ कविता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, बुधवार को कोर्ट ने भी उन्हें कोई राहत नहीं दी और पूछताछ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। भारत राष्ट्र समिति एमएलसी के वकील ने मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने 24 मार्च को सुनवाई की तारीख तय की है। दिल्ली शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी हैं। इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी गिरफ्तार हो चुके हैं। कविता के पूर्व सीए को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
कविता से पूछताछ को लेकर राजधानी दिल्ली में बीआरएस के नेता भी लामबंद हो गए थे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी चल रही थी। पार्टी के कई बड़े नेता एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं केसीआर की बेटी ईडी के समन को राजनीतिक साजिश बता रही हैं। उनकी पार्टी के नेता भी कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई और पूर्व सीए बुचीबाबू गोरंतला से भी मामले में एक दिन पहले ही पूछताछ की गई है। जांचकर्ताओं को कविता और दोनों के बीच तार मिले हैं। शराब घोटाले की जांच के दौरान साउथ ग्रुप का भी जिक्र सामने आया था। कहा जा रहा है कि कविता इस समूह का हिस्सा थीं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.