Let’s travel together.

15 मॉर्च को सुबह छह बजे से रात्रि 8 बजे तक विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग रहेंगे अवरुद्ध

0 115

विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी
सुरेन्द्र जैन धरसीवा

15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित है इस दौरान विधानसभा की ओर जाने वाले सभी मार्गो पर सामान्य यातायात का आवागमन सुबह 6:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक अवरुद्ध रहेगा।

इस मार्ग में स्थित स्कूल/कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र छात्रायें सुबह 6:00 से 10:00 बजे के मध्य आवागमन कर सकेंगे। 10:00 बजे के बाद स्कूली वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। अतः पालकगण 10:00 बजे के बाद वैकल्पिक कचना से तुलसी नहर पुलिया मार्ग होकर ग्राम नरदहा से बच्चों को ले जा सकेंगे।

विधानसभा की ओर आवागमन करने वाले ध्यान दे 15 मार्च 2023 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।घेराव कार्यक्रम के पहले रिंग रोड नंबर 3 के किनारे ग्राम कचना के पास विशाल आम सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहाँ से विधानसभा घेराव के लिए रैली निकलेगी।इस दौरान विधानसभा आने वाले सभी मार्गों में मजबूत बैरिकेट्स लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जहाँ से सामान्य यातायात का आवागमन करना संभव नहीं है।अतः रिंग रोड नम्बर-3 और विधानसभा मार्ग की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं ।
किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर खरोरा से आरंग होकर रायपुर आवागमन कर सकते हैं, एवं रायपुर से बलोदा बाजार जाने वाले वाहन चालक /आम नागरिक भी इसी मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं

बिलासपुर से रिंग रोड नंबर 3 होकर महासमुंद की ओर जाने वाले वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग को छोड़कर सीधे भनपुरी चौक से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से रायपुर रिंग रोड नंबर 1 होकर महासमुंद की ओर आवागमन कर सकेंगे एवं महासमुंद से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

दुर्ग भिलाई से होकर आने वाले वाहन चालक जिन्हें बलोदा बाजार जाना है वे कृपया सुविधाओं से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से आरंग होकर खरोरा तक आवागमन कर सकेंगे एवं बलौदा बाजार से रायपुर होकर दुर्ग भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे

धमतरी से होकर बलौदा बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालक एवं आम नागरिक असुविधा से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आरंग से खरोरा होकर आवागमन कर सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811