Let’s travel together.

हथेली पर हैं दो त्रिभुज के निशान तो यह दुर्भाग्य का संकेत

0 604

हस्तरेखा में केतु पर्वत बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस पर्वत पर ज्योतिष में विशेष फोकस रहता है। केतु पर्वत पर कुछ चिह्न सामान्य से मिलते हैं। इन सबके परिणाम भी अलग-अलग होते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार केतु पर्वत बचपन में शिक्षा और संतान सुख सहित कई संकेत देता है। केतु पर्वत पर स्टार यानी नक्षत्र का चिह्न अच्छा माना गया है। ऐसे व्यक्ति की धर्म के प्रति विशेष रुचि होती है। इनका धर्म शास्त्रों में विशेष रुझान होता है। केतु पर्वत पर स्टार का चिह्न व्यक्ति को प्रसिद्ध ज्योतिषविद बनाता है। यह निशान धन भी देता है। ऐसा व्यक्ति अपनी विशेष कला के जरिए पैसा कमाता है। हालांकि केतु पर्वत पर नक्षत्र का चिह्न संतान का कष्ट भी देता है। ऐसे व्यक्ति की संतान को परेशानी होती हैं। शुरुआत के आठ से दस साल संतान को इस तरह की दिक्कत बनी रहती है, लेकिन बाद में ये दिक्कतें खत्म हो हो जाती हैं।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान अच्छा नहीं माना गया है। इस तरह के लोगों का बचपन अच्छा नहीं गुजरता। परिवार या पिता की खराब स्थिति के चलते इस तरह के व्यक्ति अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते। यदि माथा छोटा है और केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान भी मिले तो ऐसे लोगों को वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। केतु पर्वत पर स्पष्ट और स्वतंत्र त्रिभुज अच्छा माना गया है। इस तरह के लोग उच्च पद को पाने वाले होते हैं। यह व्यक्ति को जीवन में धन-दौलत दिलाता है। इस तरह के लोग राजनीति में भी नाम कमाते हैं। यदि केतु पर्वत पर दो त्रिभुज एकसाथ मिल जाएं तो यह दुर्भाग्य का संकेत है। इस तरह के लोग वाहन दुर्घटना का संकेत मिलता है। आर्थिक रूप से ऐसे लोग परेशान होते हैं। यदि केतु पर पर्वत पर मौजूद एक त्रिभुज को कोई रेखा काट दे तो ऐसे व्यक्ति धन तो खूब कमाते हैं, लेकिन यह जल्द ही खत्म हो जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811