पुलिस थाना, इछावर में शिकायत ,मामला अभी लंबित
इछावर/सीहोर से संतोष बामनिया
कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियॉ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । प्रेस वार्ता के दौरान संस्था से सी. आर. डी. ई. के उपाध्यक्ष डॉ ए. के. तिवारी, कार्यपालक संचालक श्री आर. एस. वर्मा एवं संस्था सदस्य श्री प्रताप सिंह मलिक उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देष्य वर्तमान में निष्कासित वैज्ञानिक श्री जे. के. कनौजिया, निष्कासित पूर्व उपाध्यक्ष डॉ विजय कुमार, पूर्व कार्यपालक संचालिका श्रीमति शारदा फोगाट द्वारा अचानक कृषि विज्ञान केन्द्र पहुॅचकर लोगो को भ्रमित किया गया कि 14 फरवरी को संस्था के मूल अभिलेख एवं कुछ फर्नीचर इत्यादि दिन में चोरी कर लिया गया है ।जबकि वस्तु स्थिति यह है कि संस्था द्वारा कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार एक उप कार्यालय, भोपाल में प्रारम्भ किया गया है जिसको संचालित किया जाना अनिवार्य है तदानुसार उप कार्यालय हेतु कुछ आवष्यक फर्नीचर भेजा गया था। इसको श्री जे. के. कनौजिया, डॉ विजय कुमार एवं श्रीमति शारदा फेागाट द्वारा गुमराह करते हुये संस्था विरोधी भ्रामक दुष्प्रचार किये जाने की निंदा भी की गयी।

यहा यह उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय कुमार एवं पूर्व वैज्ञानिक श्री जे. के. कनौजिया जो संस्था द्वारा निष्कासित किये जा चुके है के कार्यकाल में मिलीभगत से लाखों का भ्रष्टाचार संस्था/ केवीके, प्रक्षेत्र में किया गया है ।जो वर्तमान कार्यकारिणी के जॉच के दौरान उजागर हुआ कि इन्होने लगभग 50 लाख रूपये का गबन किया इसके चलते श्री जे. के. कनौजिया, डॉ विजय कुमार, श्रीमति पल्लवी जाट, श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमति वीना कनौजिया एवं श्रीमति शारदा फोगाट के विरूद्ध पुलिस थाना, इछावर में शिकायत की गयी है जिसकी कार्यवाही लंबित है।