Let’s travel together.

सिनेमाघरों में दूसरे दिन भी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का जलवा बरकरार

118

इस वक्त सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। शाहरुख खान की ‘पठान’ और रणबीर कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’। पठान की रिलीज को जहां डेढ़ महीना हो चला है तो वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज को दो दिन पूरे हो गए हैं और आज तीसरा दिन है। लव रंजन के निर्देशन में बनी रणबीर-श्रद्धा कपूर अभिनीत ‘तू झूठी मैं मक्कार’ एक पारिवारिक फिल्म है। त्योहार के दिन रिलीज होने वाली इस फिल्म ने उम्मीद से बढ़कर ओपनिंग ली।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को छुट्टी के दिन का खूब फायदा मिला था। इस फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, ओपनिंग डे के मुकाबले इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। मगर, ऐसा शायद वीकडे होने के कारण भी हुआ है। हालांकि, दूसरे दिन का प्रदर्शन भी ठीकठाक है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन  25.73  करोड़ रुपये हो गया है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमबैक किया है। डेढ़ महीना होने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तमाम बड़ी फिल्मों के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए हैं। हालांकि, 44वें दिन (सातवें गुरुवार) को फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक कल फिल्म ने 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 537.91 करोड़ रुपये हो गया है।

सिनेमाघरों में ‘पठान’ के बाद अब तक रिलीज हुई कोई भी फिल्म सिर उठाकर नहीं देख पाई है। चाहें फिर वह कार्तिक आर्यन की शहजादा रही हो या फिर अक्षय कुमार की सेल्फी, दोनों ही फिल्मों ने दम तोड़ दिया। हालांकि, ‘तू झूठी मैं मक्कार’ इस मामले में सफल रही है कि ओपनिंग डे पर इसे दर्शकों का प्यार मिला। दूसरे दिन वीकडे होने के बाद भी इसका कलेक्शन अच्छा रहा है। वीकएंड में इस फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज होने की उम्मीद है। दूसरी, तरफ ‘पठान’ की कमाई अब लाखों में सिमट आई है। देखना दिलचस्प होगा कि ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सामने वीकएंड पर ‘पठान’ एक बार फिर हुंकार भरेगी या अब सारी लाइमलाइट रणबीर-श्रद्धा की फिल्म के हिस्से आएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

त्यौहार के मद्देनजर फ्लैगमार्च ,एसडीएम,एसडीओपी ने किया श्रीगणेश झांकियों का अवलोकन      |     जिला अस्पताल में 16 वर्षीय नाबालिग ने सात माह के मृत शिशु को दिया जन्म     |     मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811