अनुराग शर्मा सीहोर
ग्राम रामाखेड़ी के किसानों ने खराब हुई सोयाबीन की फसल का विशालकाय रावण बनाकर रावण दहन किया। इस मौके पर किसान ने कहा कि किसानों ने मांग की है कि विगत् एक दिनों अतिवृष्टि होने के कारण खराब हुई सोयाबीन की फसल को लेकर दर्जनों गांव के किसानों द्वारा मांग की गई। ग्राम लसूडिया धाकड़ में पेड़ों पर चढक़र किसानों ने घंटी बजाई शंख बजाया। खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा देने और बीमा राशि देने व सोयाबीन का भाव 6000 रूपये प्रति क्वींटल करने और खराब सोयाबीन का सर्वे कराने की मांग की जा रही थी। साथ ही ग्राम संग्रामपुर में ग्रामीण किसानों ने नदी के पानी में उतर कर खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। दर्जनों गांव के ग्रामीण किसानों ने खराब सोयाबीन की फसल हाथों में लेकर किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में भोपाल जाकर कमिश्नर कार्यालय में ज्ञापन देकर मांग की थी। साथी ही मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन को लकड़ी का हाल भेंट किया था। गांव के किसानों ने ट्रैक्टर रैली भी निकाली थी। आए दिन किस ना किसी गांव में किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए खराब हुई सोयाबीन की फसल के सर्वे कराकर आरबीसी 6 व 4 के अंतर्गत राहत राशि देने की मांग कर रहे थे। परंतु आज दिनांक तक कृषि विभाग के अधिकारी, तहसील राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा, ग्राम रामाखेड़ी के किसान राम सिंह मेवाड़ा, मोतीलाल मेवाड़ा, जगदीश, रघुनाथ सिंह, शिवनारायण केदार सिंह, लाखन सिंह, राजू मेवाड़ा, नरेश, आकाश सहित दर्जनों गांव के किसानों ने शासन प्रशासन से मांग की गई है कि खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे करा कर हम किसानों को राहत राशि दी जाए और बीमा राशि दिलाई जाए।