Let’s travel together.

साढ़े चार किलो गांजा ले जा रहे आरोपी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

92

रायपुर  | साढ़े चार किलो गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी को बेमेतरा कोर्ट ने दस साल की कठोर सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गांजा से भरे बैग के साथ पकड़ा था।जिला बेमेतरा के थाना साजा क्षेत्र अंतर्गत 22 अक्टूबर 2022 को थाना साजा के निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद हरा रंग कपड़े का झोले में गांजा लेकर दुर्ग की तरफ से ट्रक से कोदवा चौक से उतरकर मोहभट्ठा की ओर जा रहा है। सूचना पर एक व्यक्ति ट्रक से उतरकर हरा सफेद रंग का झोला लिये पैदल मोहभट्ठा की ओर जाते हुये दिखाई दिया।

पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम वासिब बेग पिता कादर बेग उम्र 19 वर्ष, निवासी थनौद पुलिस चौकी अंजोरा थाना पुलगांव बताया। वह अपने हाथ में हरा झोला रखे था। आरोपी की तलाशी किये जाने पर उसके कब्जे में तीन पैकेट में मादक पदार्थ गांजा चार किलो 500 ग्राम मिला। जिसपर थाने में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वहीं इस प्रकरण मे सोमवार को कोर्ट ने निर्णय पारित करते हुए आरोपी को दस वर्ष का कठोर कारावास व एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएक्ट), बेमेतरा, पंकज कुमार सिन्हा ने सोमवार को निर्णय सुनाया। शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक सूरज कुमार मिश्रा ने पैरवी की।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811