Let’s travel together.

सर्वाईकल रोग में सेवा कार्य के लिए भरत अग्रवाल का वैश्य महासम्मेलन ने किया सम्मान

0 86

 

– वैश्य महासम्मेलन के परिचय सम्मेलन में समाजजनों को बताए सवाईकल रोग से कारण व बचाव

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

एक ऐसा रोग जिससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव आ जाता है और अधिकांश शरीर निडाल सा हो जाता है ऐसे में शरीर में होने वाले इस रोग को अधिकांशत: सवाईकल कहा जाता है और इस रोग के लिए नियमित व्यायाम, घूमना, तनाव मुक्त जीवन जीए तो निश्चित रूप से सर्वाईकल रोग से बचा जा सकता है। सर्वाइकल रोग के इन कारणों और बचाव को बताया वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री भरत अग्रवाल (नारियल वाले) ने जिन्होंने श्योपुर में आयोजित वैश्य महासम्मेलन के परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों को सर्वाईकल रोग से बचाव और कारण का महत्व बताते हुए इससे बचाव के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान भरत अग्रवाल के द्वारा कई तरह की विधाओं को मौके पर मंच से ही करके भी दिखाया गया। यहां शिवपुरी जिला मुख्यालय पर सैकड़ों मरीजों को सवाईकिल के रोग से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने को लेकर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री भरत अग्रवाल (नारियल वाले)का वैश्य महासम्मेलन आयोजन संस्था श्योपुर के द्वारा मंच पर ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक दुर्गालाल विजय, कृष्ण कुमार गोयल, राजकुमार गुप्ता प्रिंस ग्वालियर व संभाग अध्यक्ष देवेंद्र जैन (खतौरा) आदि के द्वारा संयुक्त रूप से अभिनंदन किया गया। यहां इस अभिनंदन समारोह के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन सहित वैश्य समाज से अशोक शिवपुरी, दीपक सिंघल संयोजक, कुंज बिहारी सराफ, दिलीप गोयल, मदन मोहन गर्ग, विष्णु कुमार गर्ग, श्रीमती अर्चना गोयल, मुकेश गोयल, चौधरी हरिओम जैन आदि मौजूद रहे। अपने इस सम्मान के प्रति भरत अग्रवाल (नारियल वाले) ने समस्त समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरखेड़ा में निकली 301 मीटर लंबी चुनरी यात्रा,माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा, 40 किमी में 150 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे     |     गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे, माता रानी के जयकारों से गूंजा गांव     |     नवरात्रि ड्यूटी उपरांत राजनांदगांव पुलिस एवं पुलिस बैंड ने की माँ बम्लेश्वरी की भक्ति भाव से आरती     |     पहली बारिश में ही उखड़ने लगी सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल     |     वाराणसी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा ओवरब्रिज पर फोटो खिंचवा रहे दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811