Let’s travel together.

सरकार का बड़ा फैसला, नहीं वसूला जाएगा निजी वाहनो से टोल टैक्स

0 1,308

तारकेश्वर शर्मा

भोपाल।मध्य प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब नई सड़कों पर निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने टोल टैक्स संबंधी नीति में बदलाव किए है।आगामी चुनाव से पहले यह सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।
दरअसल, मप्र प्रदेश सरकार ने निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स संबंधी नीति में नए प्रावधान किए है, जिसके तहत अब छोटे वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। खास बात ये है कि यह सुविधा राज्य सड़क विकास निगम द्वारा बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर की बनाई जाने वाली नई सड़कों पर सुविधा मिलेगी।
नई नीति के तहत तय किया गया है कि बिल्ड आपरेट एंड ट्रांसफर BOT (एजेंसी सड़क बनाकर टोल लेती है और निश्चित अवधि के बाद मप्र सरकार को देती है) की सड़क हो या फिर एन्यूटी पद्धति (एजेंसी द्वारा सड़क निर्माण करने के बाद उसे समान किस्तों में लागत राशि दी जाती है) पर बनने वाली सड़क हो, दोनों शर्तों में निजी वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
इसके लिए मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने 200 सड़कों का सर्वे कराया था, जिसमें पाया गया कि सरकार को मिलने वाले राजस्व में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी वाणिज्यिक वाहनों की है, जबकि छोटे वाहनों से सिर्फ 20 प्रतिशत टैक्स की वसूली होती है, ऐसे में विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने ये प्रस्ताव रखा था, ऐसे में मुख्यमंत्री ने नीति में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सरकार ने अब इन वाहनों को कर मुक्त करने का फैसला किया है।

न्यूज सोर्स-तारकेश्वर शर्मा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811