Let’s travel together.

छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत: गैरतगंज कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा

0 145

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज  रायसेन

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, गैरतगंज ने कैंडल मार्च निकालकर प्रदेश सरकार के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को प्रदेश सरकार की घोर लापरवाही बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की।
​कैंडल मार्च की शुरुआत सिविल अस्पताल गैरतगंज से हुई और यह मुख्य मार्ग तथा बाजार होते हुए गांधी प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। प्रतिमा स्थल पर कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर मृत मासूमों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मासूमों के हत्यारों को सजा दो” और “स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

कांग्रेस नेता सुनील श्रीवास्तव ने सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार में संवेदनशीलता होती तो अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो चुकी होती। उन्होंने दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। ​ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी ठाकुर ने बच्चों की मौत को पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र की विफलता बताया और कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने नैतिकता के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। मार्च में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी ठाकुर के साथ देवेंद्र पटेल, शाहिद अंसारी, संजीव राय, सुनील श्रीवास्तव, एहतेशाम बेग, मनोज पटेल, राजकिशोर राजपूत, नेमी चंद सतोरिया, राजदीप जैन, मुकेश ठाकुर, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरशद अंसारी, मो उमर, अभिषेक यादव, जितेंद्र कुशवाह, राहुल धाकड़, राजेन्द्र लोधी, रमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811