Let’s travel together.

खेत पर आरोपी की लापरवाही से करेंट लगने से मृत्‍यु होने पर,आरोपी को 2 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा

0 97

 

 1000/- रूपये जुर्माना भी लगाया

रायसेन। न्‍यायालय न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी, तहसील उदयपुरा जिला रायसेन द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी महेश अरेले आत्‍मज मथुरा प्रसाद उम्र 55 वर्ष नि0 ग्राम गायव्‍यान, थाना उदयपुरा, जिला रायसेन म.प्र., को भादस की धारा 304 -ए अतंर्गत 2 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा एंव 1000/- रूपये अर्थदण्‍ड से दण्डित किया जाएगा है तथा अर्थदण्‍ड के व्‍यतिक्रम पर 1 माह का दिवस सश्रम कारावास पृथक से भुगताया जायेगा।

इस मामले में शासन की ओर से श्री राजेन्‍द्र वर्मा, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन ने पैरवी की।

घटना अनुसार अभियोगी धमेन्‍द्र नोरिया ने आरक्षी केन्‍द्र उदयपुरा मे इस आशय की सूचना दी कि वह ग्राम गायव्‍यान ने रहता है एवं मेहनत मजदूरी करता है। उसके चार भाई आकाश, छोटे एवं दिनेश है। वे सभी एक साथ रहते हैं तथा सभी मजदूरी करते है। घटना दिनांक 21/08/2015 को वह अपने घर पर था। उसका भाई दिनेश नोरिया घर से सुबह 9 बजे मजदूरी करने महेश अरेले के खेत पर गया था, दोपहर करीब 3 बजे उसे नीरज तिवारी ने मोबाईल से बताया कि दिनेश को सर्प ने काट लिया है। उसकी मॉं छोटीवाई व भाभी रजनी भी साथ में मजदूरी करने गई थी। दिनेश को ईलाज हेतु नीरज तिवारी, प्रशांत अरेले, महेरवान एवं मॉ व भाभी गॉव के रोड पर ले आये फिर वह भी साथ में इलाज हेतु अस्‍पताल उदयपुरा आया तो डॉक्‍टर साहव ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना उदयपुरा में मर्ग क्रमांक 35/15 धारा 174 द.प्र.स. का कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान साक्षीगण धमेंद्र नोरिया, कमलेश, नोरिया, रजनीवाई, छोटीवाई, जमनाप्रसाद मेहरा, महेरवान सिंह मेहरा, छोटू उर्फ देवेंद्र यादव के कथन लिये गये व मृतक दिनेश की पी.एम.रिपोर्ट व एम.पी.ई.बी. से प्राप्‍त लिखित जानकारी के आधार पर पाया गया कि महेश अरेले, प्रदीप तिवारी, आशुतोष तिवारी, उमाकांत तिवारी व नीरज तिवारी के द्वारा खेत पर दिनेश नोरिया से लापरवाहीपूर्वक काम कराते समय खेत पर लगी मोटर डोरी से करंट लगने से मृत्‍यु हुई है, जिसपर से आरक्षी केन्‍द्र उदयपुरा के अप क्र 178/16 में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया। माननीय न्‍यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी उमाकांत, आशुतोष, प्रदीप एवं नीरज को दोषमुक्‍त एवं आरोपी महेश अरेले को धारा 304 ए में दोषसिद्ध किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती शारदा शाक्य मिडिया प्रभारी
जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811