Let’s travel together.

सिसोदिया की  गिरफ्तारी पर भाजपा का तंज, केजरीवाल की इशारों में की गई मांग पूरी

110

अभी और कोई इच्छा हो तब बात दीजिएगा

नई दिल्ली । दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार शाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने शराब घोटाले में गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उन्हें सहयोग नहीं करने की वजह से गिरफ्तार किया। सिसोदिया से पहले केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री सत्येंद्र जैन भी पिछले साल से ही जेल में बंद हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल का 5 साल पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मौजूदा गृहमंत्री और तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का नाम लेकर जैन और सिसोदिया को गिरफ्तार करने की चुनौती दी थी।

केजरीवाल ने 10 जून 2018 को ट्वीट करके यह चुनौती दी थी। उन्होंने लिखा था, सीबीआई अमित शाह को सीधे रिपोर्ट करती है। मैं शाह से पूछना चाहता हूं कि नए केस दर्ज करने से पहले कृपया हमें सिसोदिया और जैन के खिलाफ चल रहे इतने सारे केसों का क्या हुआ। नए केस शुरू करने से पहले सिसोदिया और जैन को तब जेल भेज लो। उस समय शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

दिल्ली बीजेपी के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी केजरीवाल को पुराने ट्वीट की याद दिलाकर लिखा, केजरीवाल जी आप ने इशारा करके जो मांग की थी उसे पूरा कर दिया गया है। अगर आगे भी कोई तमन्ना हो, तब बस एक ट्वीट कर दीजिएगा। आपके रास्ते के कांटों को दूर कर दिया जाएगा। दरअसल, केजरीवाल ने तब दावा किया था कि सीबीआई ने मोहल्ला क्लीनिक को लेकर अपनी जांच शुरू की है और अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया था कि सीबीआई ने 3 लाख पन्नों की फोटो कॉपी ली है, जिसमें मरीजों की पर्ची भी शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811