Let’s travel together.

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम लागू करने की प्रधान जिला न्यायाधीश ने की शुरूआत

0 122

12 अधिवक्तागण को 3 अलग-अलग पद पर दी गई नियुक्ति

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय भोपाल के तहत लीगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम कार्यालय प्रारंभ किया गया है । लीगड एड डिफेंस कांउसिल कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को प्रधान जिला न्यायाधीश एवम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल गिरिबाला सिंह द्वारा किया गया ।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एव मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की संचालित योजना लीगल एड डिफेंस काउसिल सिस्टम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कर रहा है ।

प्राधिकरण में 12 अधिवक्तागण को 3 अलग-अलग पद पर नियुक्त किया गया है। चीफ लीगल डिफेंस काउसिंल पद पर रीना वर्मा, डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउसिंल अरविंद कुमार सिंह, सैयद रियाज हसन, मुकेश गौर को असिस्टेड लीगल डिफेंस काउसिंल दिपेश कुमार ठाकुर, श्रेयस सक्सेना, अजुंम फिरोज, मितेन्द्रसिंह मारन, सुप्रिया तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, श्रैया भदौरिया एवं ज्योति प्रिया मिश्रा को नियुक्त किया गया है। उक्त सभी अधिवक्ताओं द्वारा आपराधिक प्रकरणों में निःशुल्क विधिक सहायता का कार्य किया जायेगा ।
आयोजन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एस पी एस बुन्देला द्वारा जानकारी दी गई कि लीगड एड डिफेंस काउंसिल में नियुक्त 12 अधिवक्ताओं द्वारा आपराधिक प्रकरणों में निःशुल्क पैरवी की जायेगी तथा अन्य सिविल प्रकरणों हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल में नियुक्त पैनल अधिवक्ताओं द्वारा निःशुल्क पैरवी की जाएगी।
आयोजन में विशेष न्यायाधीश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , जिला रजिस्ट्रार एवं अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811