Let’s travel together.

विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवक से ठगे 98 हजार रुपये

64

साइबर ठगों ने एक युवक को विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठग लिया। शातिर ठग ने पहले साक्षात्कार का झांसा देकर रुपये जमा करा लिए। इसके बाद मोबाइल पर लिंक भेज कर नकदी निकाल ली। ठगी का पता लगने पर पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काेविड के दौरान छूटी थी नौकरी

पुलिस को दी शिकायत में शहर की सनसिटी के रहने वाले धीरज कुमार ने कहा है कि कोविड के दौरान उनकी नौकरी छूट गई थी। 20 फरवरी को उन्होंने नौकरी के लिए साइन डाट काम व नौकरी डाट काम पर आवेदन किया था। आवेदन करने के बाद उनके पास ओमान देश में नौकरी के लिए पेशकश की गई और साक्षात्कार के नाम पर 5100 रुपये जमा करा लिए गए। इसके बाद दोबारा से साक्षात्कार के लिए 12 हजार 800 रुपये जमा करा लिए। 21 फरवरी को उनके पास फिर से एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि वह साइन जाब्स की ओर से बात कर रहा है। फोन करने वाले ने पूर्वी देश में नौकरी का आफर दिया और रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये जमा कराने के लिए कहा। उन्होंने साइन डाट काम की वेबसाइट पर 100 रुपये के साथ अपनी डिटेल भर कर भेज दी, लेकिन इस ट्रांसजेक्शन को अस्वीकार दिया गया।

खाते से कटने लगे रुपये

शिकायत में धीरज ने कहा है कि 100 रुपये की ट्रांजेक्शन अस्वीकार होने के कुछ समय बाद ही उनके खाते से 30 हजार 852 रुपये कटने का मैसेज मिला। उन्होंने वापस काल कर रुपये कटने के बाद में बताया। 23 फरवरी को फिर से उनके पास एक काल आई। काल करने वाले बताया कि गलती से उनके खाते से रुपये कट गए थे और पैसे वापस लेने के लिए मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक को ओपन करने के बाद उनके खाते से दोबार में फिर से 50 हजार रुपये कट गए। साइबर ठगों ने नौकरी का झांसा देकर धीरज कुमार से 98 हजार 752 रुपये ठग लिए। ठगी का पता लगने पर धीरज ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811