Let’s travel together.

नर्मदा कॉरिडोर में एक विशेष घाट दिव्यांगों के लिए बने : आयुक्त नि:शक्तजन रजक

66

भोपाल : आयुक्त नि:शक्तजन संदीप रजक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषित नर्मदापुरम कॉरिडोर में दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से एक घाट बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि घाट बनाने में प्रतिभूति कागज कारखाना (एसपीएम) के सीएसआर फांड से सहयोग लें। मानसिक मंद दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत पात्रता के आधार पर लीगल गार्जियनशिप के प्रकरण तैयार करें। रजक ने स्वास्थ्य विभाग को जिला चिकित्सालय में ‘बेरा टेस्ट’ के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। रजक आज नर्मदापुरम में दिव्यांगजनों की कल्याण योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के रिक्त पदों की पूर्ति होगी
रजक ने शिक्षा विभाग में संचालित सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास का भवन अत्यंत कमजोर होने के कारण किसी अन्य स्थान पर स्थांनतरित करने के निर्देश दिये। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र नर्मदापुरम में रिक्त पदों की पूर्ति योग्यताधारी उम्मीदवार से करें।

दिव्यांगजनों को छूट सुनिश्चित करें
आयुक्त नि:शक्तजन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजनों द्वार यूडीआईडी अथवा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र दिखाये जाने पर50 प्रतिशत की छूट मिले। उन्होंने सभी शासकीय निर्माणाधीन भवनों में दिव्यांगजनों के लिए बाधा रहित रैम्प बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि दिव्यांगजनों को शासन की समस्त योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये।

इटारसी थाने का निरीक्षण
रजक ने इटारसी थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाने में दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं रेलिंग बनवाने के साथ अत्यंत पुराने भवन का डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मूक बधिर और दृष्टिबाधित दिव्यांगों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की और थाने में इनके लिए एक इंटरप्रटिर की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811