Let’s travel together.

बैसाखी के मौके पर आज सरेंडर कर सकता है अमृतपाल सिंह पंजाब-राजस्थान में अलर्ट

87

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब में चर्चा है कि वह बैसाखी के मौके पर शुक्रवार को सरेंडर कर सकता है। वह किसी गुरुद्वारे में सरेंडर करेगा। इस सूचना के बाद पंजाब पुलिस और अलर्ट हो गई है। चर्चा है कि वह राजस्थान के किसी गुरुद्वारे में सरेंडर कर सकता है।

आईजी बार्डर रेंज नरिदर भार्गव ने गुरदासपुर व बटाला में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अमृतसर रेलवे स्टेशन पर अमृतपाल के पोस्टर लगा दिए गए हैं, जिसमें उसकी सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की बात लिखी गई है।

ये पोस्टर काथू नंगल इलाके से अमृतसर के करीबी सहयोगी पापलप्रीत सिंह के पकड़े जाने के तीन दिन बाद सामने आए हैं।

राजस्थान सीमा पर अलर्ट

इससे पहले सूचना थी कि अमृतपाल सिंह राजस्थान भाग सकता है। तब से पंजाब-राजस्थान सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। राजस्थान के संगरिया क्षेत्र से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

केंद्रीय जांच एजेंसियों के अनुसार, अमृतपाल राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में छिपा हो सकता है। राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि इनपुट मिलने के बाद सीमावर्ती जिलों में उसकी तलाश की जा रही है। सूचना के आधार पर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में तलाशी अभियान चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारी इसकी निगरानी कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसियां भी अमृतपाल के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811