Let’s travel together.

गैंगस्टरों के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 70 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी 

87

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) देश भर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना और अन्य गैंगस्टरों से जुड़े 70 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार सुबह से शुरु हुई छापेमारी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश में जारी है। लॉरेंस को एनआईए ने 24 नवंबर, 2022 को जनता में आतंक पैदा करने के लिए आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के सिंडिकेट द्वारा रची गई साजिश से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी तब हुई जब वह भटिंडा जेल में बंद था।
एनआईए ने पहले कहा था कि इस तरह की सभी आपराधिक हरकतें स्थानीय घटनाएं नहीं थीं, बल्कि आतंकवादियों, गैंगस्टरों, ड्रग तस्करी के कार्टेल और नेटवर्क के बीच गहरी साजिश का हिस्सा थीं, जो देश के भीतर और बाहर दोनों जगह काम कर रही थीं। एनआईए ने पाया कि ज्यादातर साजिशें बिश्नोई द्वारा जेल के अंदर से रची गई और उन्हें भारत और विदेशों में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर एक दशक से अधिक समय से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में लक्षित और सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने की साजिश सहित कई मामलों में शामिल और वांछित है।
बिश्नोई अपने भाइयों सचिन और अनमोल बिश्नोई और सहयोगियों के साथ, जिनमें गोल्डी बराड़, काला जथेड़ी, काला राणा, बिक्रम बराड़ और संपत नेहरा भी शामिल थे, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और व्यापक जबरन वसूली के माध्यम से ऐसी सभी आतंकवादी/ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811