Let’s travel together.

गैंगस्टरों के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, देशभर में 70 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी 

85

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) देश भर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना और अन्य गैंगस्टरों से जुड़े 70 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार सुबह से शुरु हुई छापेमारी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश में जारी है। लॉरेंस को एनआईए ने 24 नवंबर, 2022 को जनता में आतंक पैदा करने के लिए आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के सिंडिकेट द्वारा रची गई साजिश से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी तब हुई जब वह भटिंडा जेल में बंद था।
एनआईए ने पहले कहा था कि इस तरह की सभी आपराधिक हरकतें स्थानीय घटनाएं नहीं थीं, बल्कि आतंकवादियों, गैंगस्टरों, ड्रग तस्करी के कार्टेल और नेटवर्क के बीच गहरी साजिश का हिस्सा थीं, जो देश के भीतर और बाहर दोनों जगह काम कर रही थीं। एनआईए ने पाया कि ज्यादातर साजिशें बिश्नोई द्वारा जेल के अंदर से रची गई और उन्हें भारत और विदेशों में स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा अंजाम दिया गया। गौरतलब है कि गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर एक दशक से अधिक समय से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में लक्षित और सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने की साजिश सहित कई मामलों में शामिल और वांछित है।
बिश्नोई अपने भाइयों सचिन और अनमोल बिश्नोई और सहयोगियों के साथ, जिनमें गोल्डी बराड़, काला जथेड़ी, काला राणा, बिक्रम बराड़ और संपत नेहरा भी शामिल थे, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी और व्यापक जबरन वसूली के माध्यम से ऐसी सभी आतंकवादी/ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811