Let’s travel together.

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे सम्मानित

0 159

 

रायसेन। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 5 लाख 85 हजार रूपए के विरूद्ध 5 लाख 90 हजार रूपए की राशि एकत्रित कर सराहनीय योगदान देने के लिए कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल की ओर से जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार श्री भानूप्रताप सिंह द्वारा प्रशंसा पत्र तथा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।


कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बताया कि भारतीय सैनिक बहुत ही कठिन परिस्थितियों तथा मुश्किल क्षणों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं एवं भारत की अर्थव्यवस्था तथा भव्यता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। सैनिक अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय देश की सहायता करते हैं। हम भी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग देकर सेना की त्याग और सेवा की उत्कृष्ट परम्परा के सहयोगी बनने के लिए गौरव का अनुभव कर सकते हैं।
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में एकत्रित राशि शहीद सैनिकों के आश्रितों एवं दिव्यांग तथा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में उपयोग होती है। झण्डा दिवस निधि में दान की गई राशि आयकर अधिनियम-1961 की धारा-297 (2)(क) के अन्तर्गत आयकर से मुक्त है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री आदित्य रिछारिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनविश्वास अभियान के बीच सहकारी समिति पहुंचे आयुक्त दीपक सिंह, व्यवस्थाओं का लिया जायजा     |     आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811