Let’s travel together.

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया ने लापरवाही बरतने पर प्रभारी पंचायत सचिव को किया निलंबित

0 395

ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी

रायसेन। शासकीय कार्यो तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया द्वारा सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बनगवां के प्रभारी पंचायत सचिव श्री पुनीत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत बनगवां के संविदा ग्राम रोजगार सहायक श्री राजेश सिंह कुमरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती भदौरिया द्वारा गत दिवस सांची जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं के क्रियान्वयन और शासकीय कार्यो की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई थी।
संबंधितों द्वारा ग्राम पंचायत बनगवां में शासकीय कार्यो में रूचि नहीं लिए जाने के कारण मनरेगा, पीएम आवास सहित ग्राम पंचायत में संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति अत्यंत न्यून पाई गई तथा वरिष्ठ कार्यालय द्वारा बार-बार निर्देशों के उपरांत भी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। जो कि लापरवाही एवं उदासीनता का घोतक है। ग्राम बनगवां के प्रभारी पंचायत सचिव श्री पुनीत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय सांची नियत किया गया है। साथ ही निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। इसी प्रकार संविदा ग्राम रोजगार सहायक श्री राजेश सिंह कुमरे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस में लिखित उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राजगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा:08 माह की मासूम को मिली मां की ममता     |     आत्मा की आवाज, मूल्यबोध और धर्ममय जीवन ही सफलता का आधार” : मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     रेंज हनुमान मंदिर, मंगलवार-शनिवार उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़     |     बारिश न होने से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की रोपाई ठप     |     प्रधानमंत्री योजना की सड़क खोदकर छोड़ दी, एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई मरम्मत; दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर हादसे का खतरा बढ़ा     |     सत्ती टोला को मिली पक्की सड़क की सौगात, 6.77 लाख की सीसी रोड का लोकार्पण, बरसों की परेशानी हुई दूर     |     सात दिन बाद नदी में दफन मिला विजय जैन का शव, हत्या की आशंका से सनसनी     |     एडवोकेट गिरजेश कुशवाहा बने लोक अभियोजक     |     कई परिवारों को मिली बड़ी सौगात: 152 आवासहीनों को पट्टे, 286 हितग्राहियों को पीएम आवास की स्वीकृति     |     डॉ. प्रभुराम चौधरी के प्रयासों से साँची विधानसभा को मिली 5 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811