Let’s travel together.

राजपूत समाज पर अभद्र भाषा का उपयोग करने पर कार्रवाई की मांग की सौंपा ज्ञापन

0 100

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

विगत दिनों भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भीमसेना आजाद समाज पार्टी ने कार्यक्रम में राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर राजपूत समाज ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इससे समाज आहत हुआ है जांच कर उचित कार्रवाई की जाये।
जानकारी के अनुसार नगर में करणी सेना ईकाई ने आज थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि विगत दिनों भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भीम सेना एवं आजाद समाज पार्टी के नेताओं ने राजपूत समाज पर अभद्र टिप्पणी की थी इसमें लोकेंद्र गुर्जर द्वारा मंच से सभा को संबोधित करते हुए राजपूत समाज को अपमान जनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया था एवं गालियां दी गई थी जिससे समाज में आक्रोश बढ़ गया है करणी सेना इकाई सांची ने थाना प्रभारी सांची एवं थाना प्रभारी सलामतपुर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि अपमान जनक टिप्पणी करने पर लोकेंद्र गुर्जर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये । ज्ञापन में कहा गया है कि इस अशोभनीय भाषा का उपयोग करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है जिससे समाज की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया है । शीघ्र जांच की जाकर अभद्र भाषा का उपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाये । शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती तो करणी सेना एवं राजपूत समाज सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन एवं आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे तथा कार्यवाही की मांग को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जायेगा । ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से करनसिंह राजपूत अमित राणा आकाश राजपूत सौरभ राजपूत समरजीत राजपूत आर्यन राजपूत करतार राजपूत तेजपाल चौहान एवं करणी सेना पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811