Let’s travel together.

घर के तवे से जुड़ा है तरक्की का रास्ता, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

241

घर और उसमें सजाई गई हर वस्तु का सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ घर और उसमें सजाई गई हर वस्तु का सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। उसी की ऊर्जा के अनुरुप जीवन में अच्छा-बुरा होता है। घर की रसोई एक ऐसी जगह है, जहां गृहणी सबसे ज्यादा समय व्यतीत करती है। क्या आप जानते हैं इसी रसोई में रखा तवा, जो देखने में तो सिर्फ रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होता है उसका सीधा संबंध घर की तरक्की से जुड़ा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तवे को राहु का प्रतीक माना गया है, अत: जरूर रखें इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान-

रसोई के तवे को कैसे रखना चाहिए: वास्तु के अनुसार तवे को हमेशा लिटा कर और ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां हमारे अलावा किसी और को तवा न दिखे। तवे को कभी भी गैस पर खाली नहीं छोड़ना चाहिए। कई बार जल्दी-जल्दी में तवे को गैस पर छोड़ दिया जाता है लेकिन ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। जिस स्थान पर खाना बनाया जाता है, तवा उसके दाएं तरफ ही रखें।

Do not splash water on hot pan गरम तवे पर पानी न छिड़के: कई लोग रोटी बनाने के तुरंत बाद उसे पानी में धोने के लिए डाल देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे गलत बताया गया है। गरम तवे पर पानी डालने से जो छन्न की आवाज आती है वो नकारात्मकता को अपने पास खींचती है। माना जाता है किसी की मृत्यु के बाद उसकी तेरहवीं पर गरम तवे पर पानी डाला जाता है इसीलिए सामान्य दिनों में ऐसा करना अशुभ होता है। घर के बड़े-बुजुर्ग भी ऐसा करने से मना करते हैं।

तवे को हमेशा रखें साफ: तवे का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए तवे को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। कभी भी रोटी बनाने से पहले इसे एक बार बार पानी से जरूर धोना चाहिए चाहे वो पहले से साफ ही क्यों न हो।

तवे पर छिड़के नमक: वास्तु के मुताबिक तवे पर नमक छिड़कना बहुत ही शुभ बताया गया है। रोटी बनाने से पहले तवे पर नमक छिड़कने से नेगेटिव एनर्जी पॉजिटिव में बदल जाती है और विज्ञान के मुताबिक ऐसा करने से सारे किटाणु मर जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811