Let’s travel together.

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, फरवरी में म‍िलेगा दोगुना राशन

106

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप नेशनल फूड स‍िक्‍योर‍िटी एक्‍ट के तरत सरकार से फ्री राशन ले रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. केंद्र सरकार की तरफ से देशभर में जरूरतमंद 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन द‍िया जा रहा है. होली से पहले सरकार ने राशन कार्ड होल्‍डर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. हर कार्ड धारक को फरवरी में दो बार मुफ्त राशन म‍िलेगा. इसे सरकार की तरफ से होली से पहले द‍िये जाने का  प्‍लान है. 8 मार्च की होली है यानी आपको इस बार 8 मार्च से पहले दूसरी बार राशन म‍िलेगा.

20 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा व‍ितरण

एनएफएसए के तहत गेहूं-चावल का मुफ्त वितरण यूपी में 20 फरवरी 2023 से शुरू हो जाएगा. यह पूरे राज्‍य में 28 फरवरी तक जारी रहेगा. गेहूं-चावल-बाजरा की राशन की दुकानों पर डिलीवरी पहले 10 फरवरी से 17 फरवरी तक होती थी. इस महीने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के वंचितों को मुफ्त राशन मिलेगा. उत्तर प्रदेश में राशन वितरण एक महीने की देरी से चल रहा है.

इस बार पटरी पर आ जाएगी राशन व‍ितरण प्रणाली

लोगों को दिसंबर 2022 का राशन जनवरी 2023 में मिला था. यह देरी मार्च 2022 से चल रही है. इसके बाद जनवरी 2023 का राशन फरवरी महीने में दिया गया है. अब प्रशासन ने फरवरी महीने का राशन फरवरी में ही वितरण करने का फैसला ल‍िया है. यूपी में 20 फरवरी से सरकारी राशन दुकानों पर मुफ्त राशन दिया जाएगा.

घरेलू कार्ड धारकों को प्रत‍ि यून‍िट 5 किलो (2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल) का मुफ्त राशन मिलेगा. वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मिलेगा. एक महीने की देरी से चल राशन व्‍यवस्‍था इस बार पटरी पर आ जाएगी. अगले महीने मार्च का राशन उसी महीने में दे द‍िया जाएगा.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

कलेक्टर कार्यालय के सामने दो गुटों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चुनेटिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं ने खोला मोर्चा; पुलिस से कार्रवाई की मांग     |     छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटने वाले एक मनचले का निकाला जुलूस, पुलिस ने जेल भेजा     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय  पिताजी के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में माधवगंज चौराहे पर पुतला दहन     |     कृष्णा कॉम्प्लेक्स की नपती करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी, अब राजस्व विभाग करेगा सीमांकन     |     शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई     |     हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में लीपापोती, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई एमपीआरडीसी की गिट्टी     |     दीपावली की तैयारियां शुरू,मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं बनाने में जुटे कुम्हार,पारंपरिक कला से दे रहे आकर्षक रूप     |     शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811