Let’s travel together.

सद्भावना यात्रा के साथ शिव कथा सत्संग समारोह का आयोजन

0 132

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दो दिवसीय शिव कथा सत्संग समारोह चंद्रिका नगर नानाखेड़ी मैं हरिद्वार से पधारी सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की शिष्या महात्मा अंबालिका वाई जी ने सत्संग विचार रखते हुए बताया भगवान शंकर जी जिस योग में आनंद मग्न रहते हैं जिस अविनाशी नाम का सुमिरण करते हैं जिसके प्रभाव के कारण जहर अमृत हो गया उसी अमर ज्ञान पावन राम नाम का रहस्य माता पार्वती भगवान शंकर से पूछती है जो भगवान के सहस्त्र नामों से बड़ा है भगवान

ने अमरनाथ की गुफा में माता पार्वती को उसका ज्ञान कराते हैं और माता पार्वती भी भगवान शंकर के साथ ध्यान भजन करने लगी सहस्त्र नाम सम सुन शिव वाणी जपहि जेहि पिय संग भवानी हम भी उस अविनाशी नाम को जाने समय के सद्गुरु आत्मज्ञानी संत उसका ज्ञान कराते हैं जिससे हमारा कल्याण होगा महात्मा दयावती वाई जी ने बताया भगवान शंकर की कृपा से ही हमें संत समागम में आने का लाभ प्राप्त होता है जब हमारा विवेक जागता है महात्मा सुनिधि वाई जी ने बताया सत्संग ही सबसे उत्तम तीर्थ है इसमें स्नान करने से ईश्वर की प्राप्ति एवं पापों का नाश होता है समिति द्वारा गुना शहर में सद्भावना यात्रा वाहन रैली निकाली गई जिसका संदेश समाज में सद्भावना हो आपसी भाईचारा बड़े यात्रा मानव धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण में समापन हुई जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया एवं माल्यार्पण कर संतों का स्वागत किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811