सिलवानी विस: पूर्व मंत्री रामपाल सिंह की मुख्य अतिथि में BJP की वर्चुअल बैठक, मोदी जी की “मन की बात” और आगामी योजनाओं पर व्यापक चर्चा
-भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर दिया जोर
रायसेन। सिलवानी विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रामपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्षता कर रहे रायसेन जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा और रायसेन संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” के आयोजन और अन्य प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश तोमर ने किया, जबकि आभार व्यक्त करने का कार्य जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने किया। इस बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे, जिनमें मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी, सभी मोर्चों के जिला एवं मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, तथा शक्ति केंद्र टोली के सदस्य गण शामिल थे।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर जोर दिया गया। “मन की बात” कार्यक्रम की व्यापक तैयारीयों पर विचार-विमर्श किया गया।
श्री रामपाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनौतियों को देखते हुए हमें संगठित रहकर काम करना होगा और जनता तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना होगा।
जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर जोर दिया और संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने “मन की बात” कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा और संगठन की एकजुटता को बनाए रखने पर बल दिया। श्री सुधीर अग्रवाल ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की मजबूती और समर्पण की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया।
इस वर्चुअल बैठक का उद्देश्य न केवल आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाना था, बल्कि संगठन के सभी सदस्यों के बीच संवाद और समन्वय को भी बढ़ावा देना था, जिससे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन