Let’s travel together.

स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0 12

हिंदी भवन के जीर्णोद्धार के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि और समाजसेवी

पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई और पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा सहित गणमान्य नागरिकों ने किया स्मरण, भवन की पुताई और सुधार के लिए सहयोग की घोषणा

विदिशा। स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रघुवीर चरण शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर हिंदी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रघुवीर चरण शर्मा स्वतंत्रता सेनानी परमार्थ न्यास के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर स्वर्गीय शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई, पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, विदिशा एसडीएम मनीष जैन, न्यास अध्यक्ष गोविंद देवलिया, सचिव रामकृष्ण शर्मा, उपाध्यक्ष अतुल शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद श्रीवास्तव, पत्रकार मनोज पांडे, इंजीनियर दिनेश बाजपेयी, ओपी चतुर्वेदी, एडवोकेट विमल प्रकाश तरण, प्रवीण शर्मा, सुनील जैन, धीरज मंगल, संजीव अरोरा, सुरेंद्र राठौर, राष्ट्रवादी कवि सुमित सिंह और सोहेल अहमद सहित न्यास के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी भवन की दुर्दशा पर जताई चिंता, सुधार के लिए आर्थिक सहयोग की पहल

श्रद्धांजलि सभा के दौरान हिंदी भवन की मौजूदा स्थिति और उसकी दुर्दशा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा ने भवन की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अपनी ओर से भवन की पुताई करवाने की घोषणा की। वहीं भवन के सुधार एवं रखरखाव के लिए जनसहयोग से कार्य कराने पर चर्चा हुई।

इस पहल में एसडीएम मनीष जैन, अतुल शाह, सुनील जैन, गोविंद देवलिया और रामकृष्ण शर्मा ने 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस तरह श्रद्धांजलि सभा ने स्वर्गीय शर्मा को याद करने के साथ ही हिंदी भवन के संरक्षण और सुधार की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल का रूप लिया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

दूसरे चरण में निराश्रितों को कराया भोजन

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कच्छी धर्मशाला में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। यहां गोविंद देवलिया, अतुल शाह, इंजीनियर दिनेश बाजपेयी, ओमप्रकाश चतुर्वेदी और आरके कुलश्रेष्ठ सहित अन्य वक्ताओं ने स्वर्गीय रघुवीर चरण शर्मा के सामाजिक योगदान और कृतित्व को याद किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने निराश्रितों को भोजन परोसकर सेवा और मानवता का संदेश दिया।

इस आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ सामाजिक सरोकारों, सार्वजनिक भवनों के संरक्षण और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प भी सामने आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अगडाल उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने समाजसेवी स्वर्गीय शिवकुमार दुबे की प्रतिमा का किया अनावरण     |     स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि     |     बेगमगंज की बेटी ने बढ़ाया मान ,सलोनी कटारे को मिली डॉक्टरेट की उपाधि      |     प्रसूता की मौत के बाद हंगामे और तोड़फोड़ का असर, रायसेन जिला अस्पताल के 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद किया     |     रीवा सांसद देश और किसानों से माफी मांगे-इरफान जाफरी     |     जिला चिकित्सालय की ला-इलाज बीमारी का उपचार जरुरी है…हरीश मिश्र      |     बम्होरी में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल     |     गोपाष्टमी उत्सव पर गौशाला में होगा विशेष गौ पूजन कार्यक्रम     |     गैरतगंज पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई, 390 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811