Let’s travel together.

नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से छह लोग झुलसे, एक नवजात समेत दो बच्चों की मौत

97

नोएडा के सेक्टर-8 स्थिति झुग्गी में सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिसमें जलकर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, नोएडा में शनिवार देर रात करीब 02:52 बजे थाना फेस-1 के डी-221 सेक्टर-8 पक्की झुग्गी झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई, आग की सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुऐ फायर सर्विस की दो यूनिट घटनास्थल पर रवाना हुईं और मात्र चार मिनट में घटना स्थल पर पहुंच गई, वहां जा कर देखा तो घरेलू गैस सिलेंडर फटने से परिवार के छह लोग झुलस गए थे, जिन्हें तत्काल पुलिस बल द्वारा जिला अस्पताल निठारी भेजा गया, जिसमें से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दो बच्चे की मौत हो गई। मृतकों में 12 साल का बच्चा और 12 दिन की नवजात लड़की शामिल है। अन्य घायल चार लागों को सफदरगंज दिल्ली के लिये रेफर कर दिया गया है।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण गैस सिलेण्डर में लीकेज की वजह से आग लगना प्रतीत हो रहा है। थाना फेस 1 पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |     जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811