Let’s travel together.

शिवपुरी पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर गिरोह, 41 बाइक बरामद

0 152

– पुलिस ने चुराई गईं 25 लाख रुपए की बाइक पकड़ी

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह चोर गिरोह शिवपुरी व इसके आसपास के इलाकों से बाइक चुराते थे। इस गिरोह के पास से 41 बाइक लगभग 25 लाख रुपए मूल्य की बरामद की गई हैं। यह बाइक चोरों ने विभिन्न स्थानों से चुराई थी। देहात पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि उक्त चोर गिरोह का एक सदस्य देहात थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने आया था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।


पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि जिले में मोटरसाईकल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से देखते हुये वाहन चोरी की घटनाओं पतारसी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में थाना देहात व्दारा चोरी की 41 मोटर साइकिल सहित चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया । पुलिक को मुखबिर व्दारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकल बेचने के लिये पुरानी शिवपुरी में लाया है जिसकी तस्दीक की गयी तो उक्त व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाईकल बाकडें हनुमान मंदिर से अपने अन्य साथियों के साथ चोरी करना बताया एंव अपने गिरोह के साथ जिला शिवपुरी ,ग्वालियर श्योपुर व आसपास के क्षेत्रों की कई मोटसाईकल चोरी करना बताया एंव कुछ मोटरसाईकल उसके गिरोह ने बेचने के लिये मोहना जिला ग्वालियर, कराहल श्योपुर में एंव आकुर्सी थाना बैराड में अपने साथियों को बेचने के लिये दे दी थी। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने बताये स्थान पर पहुंचकर टीमों ने मोहना से आरोपी के बताये स्थान से 16 मोटसाईकल , आकुर्सी से बताये स्थान से 08 मोटरसाईकल एंव कराहल से आरोपी के बताये स्थान से 17 मोटसाईकल कुल 41 मोटरसाईकल कीमती करीबन 25 लाख रूपये जब्त की गई। आरोपी के 03 सहयोगी अभी फरार है शेष 02 सहयोगी खऱीदार को गिरफ्तार किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811