Let’s travel together.

आप भी सोते हैं पेट के बल तो हो जाएं सावधान !

90

सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ स्वस्थ आहार और अच्छी लाइफस्टाइल ही नहीं, बल्कि एक अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है। अच्छी सेहत का हमारी नींद से सीधा संबंध होता है। यही वजह है कि विशेषज्ञ हमें पर्याप्त नींद लेने की सलाह देते हैं। हालांकि, सुकून की नींद पाना भी आसान नहीं है। सोते समय लोग अक्सर करवटें बदलते रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक व्यक्ति को सोने की सही पोजिशन नहीं मिल पाती, अच्छी नींद नहीं आ पाती है। दरअसल, लोग अपनी पसंद के मुताबिक अलग-अलग तरीके से सोना पंसद करते हैं। कुछ लोगों को जहां सीधे सोना पसंद है, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें पेट के बल सोना अच्छा लगता है। लेकिन सोने के इन विभिन्न तरीकों के अपने अलग नुकसान और फायदे हैं।

दर्द की समस्या

पेट के बल सोने से भले ही आपको आराम मिलता हो, लेकिन इसकी वजह से कई बार शरीर में दर्द की समस्या भी होने लगती है। दरअसल, इस पोजिशन में सोने से पीठ और रीढ़ पर दबाव पड़ता है। पेट के बल सोने से शरीर का ज्यादातर वजन शरीर पर आ जाता है, जिससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव बनने लगता है। इतना ही नहीं इस पोजिशन में सोने की वजह से शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द की शिकायत होने लगती है।

शरीर का सुन्न होना

पेट के बल होने की वजह से कई बार शरीर निष्क्रिय महसूस करने लगता है, जिसकी वजह से शरीर में झुनझुनाहट या दर्द की समस्या होने लगती है। कई बार को शरीर सुन्न भी पड़ जाता है। इतना ही नहीं पेट के बल सोने से अक्सर गर्दन में भी दर्द की समस्या बनी रहती है।

प्रेग्नेंसी में हानिकारक

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो पेट के बल सोना आपके लिए काफी हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि इस दौरान आप पेट की बल होने से बचे। इस पोजिशन में सोने की वजह से गर्भ पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही कई सर्जरी में भी पेट के बल सोने से नुकसान होता है।

पेट की समस्या

अगर आप पेट के बल सोते हैं, तो इसकी वजह से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस पोजिशन में सोने की वजह से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही इसकी वजह से अक्सर अपच और एसिडिटी की समस्या भी होने लगती है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल,62 IPS अफसर इधर से उधर!     |     तेज आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, कई गांवों में पेड़ गिरे, टीन शेड उड़े , ग्रामीणों को नुकसान     |     जनगणना निदेशालय के निदेशक कार्तिकेय गोयल ने मुक्तापुर में जनगणना कार्य का किया जायजा     |     ममता की आखिरी सांस: बरगी डैम की वो तस्वीर जिसने पत्थर दिल भी पिघला दिए     |     बेगमगंज में तेज आंधी -तूफान ,वर्षा से किसानों की बढ़ी मुसीबत      |     तपेदिक अब लाइलाज बीमारी नहीं : डॉ. तोमर     |     एस ए टी आई पॉलिटेक्निक में 27 दिन से हड़ताल जारी     |     शिवपुरी में अचानक मौसम बदला, तेज आंधी से कई जगह पेड़ धराशाई, पोलोग्राउंड की दीवार गिरी, कई घायल     |     खुले में रखा हजारों टन गेहूं बारिश में भीगा, कांति वेयरहाउस की लापरवाही उजागर     |     संजय गांधी अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में मरीजों को मिल रही हैं अत्याधुनिक सुविधाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811