Let’s travel together.

नलजल योजना 6 माह पहले बनकर तैयार,लेकिन चालू नही

0 114

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव बांसिया में पानी के लिए ग्रामीण परेशान हो रहे हैं । नल जल योजना के तहत 6 महीने पहले बांसिया में नल जल योजना के तहत लाइन बिछा दी गई थी मगर अभी तक लाइन चालू नहीं की गई गांव में दो हैंड पंप है दोनों ही हेडपंप में पानी नहीं है गांव की महिलाओं को दूर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना के तहत जो लाइन 6 महीने बिछाई गई थी वह लाइन अभी तक चालू ही नहीं की गई है जब भी लाइन चालू की कहते हैं तो कहते कि करवा देंगे करवा देंगे ऐसे ही कहते हुए 6 महीने गुजर गए अभी तक लाइन चालू नहीं हुई जबकि असर पावर सलूशन प्राइवेट लिमिटेड भोपाल द्वारा बांसिया गांव में नल जल योजना के तहत लाइन डाली गई है

सुपरवाइजर हरिनारायण कुशवाह
बांसिया गांव में बिजली की समस्या होने के कारण अभी तक नल जल योजना के तहत डाली गई लाइन चालू नहीं की गई है लाइनमैन से बात हो गई है शनिवार दोपहर 12 बजे तक लाइन चालू कर दी जाएगी

सरपंच कुंती रमेश अहिरवार
बांसिया गांव में बिजली की समस्या होने के कारण लाइन चालू नहीं हो पाई है ट्रांसफार्मर में फेस तो आ रहे हैं मगर अर्थ नहीं आ रहा है जिस कारण नल जल योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन की मोटर चालू नहीं हो पाई है सुपरवाइजर से बात हो गई है शनिवार को लाइन चालू करवा दी जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था का हिंदी सेवी सम्मान समारोह 16 अक्टूबर को     |     पत्रकार के साथ मारपीट और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय पहुंचे जिलेभर के पत्रकार     |     रायसेन में CNG की किल्लत: 6 अक्टूबर से बंद गैस सप्लाई, वाहन चालक परेशान     |     ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली किरण साहू गिरफ्तार     |     पारस देसी घी के बैच GU26FQG55 पर पूर्ण प्रतिबंध, जांच में सीसे की मात्रा अधिक मिली     |     ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के -‘राजनीतिक तांडव’ की परिणति क्या होगी?-अजय बोकिल      |     नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई और नशे से पीड़ितों के पुनर्वास पर ध्यान दें – उप मुख्यमंत्री     |     अंबाड़ी, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा में रामलीला की धूम, ताड़का वध और पुष्प वाटिका का हुआ मंचन     |     भोपाल-विदिशा फोरलेन के लिए ग्राम सभा में चर्चा, दीवानगंज क्षेत्र के 41 परिवार होंगे प्रभावित     |     अरुण कुमार विश्वकर्मा जबलपुर के नए कलेक्टर, रोहित सिसोनिया संभालेंगे रायसेन की कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811