Let’s travel together.

जिला चिकित्सालय इंदौर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य 8 माह में पूर्ण किया जाए: उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

0 117

 

निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

इंदौर।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जिला चिकित्सालय इंदौर की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के नक्शे और डिजाइन का अवलोकन किया तथा तदानुसार निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने भवन की जी-प्लस वन बिल्डिंग का कार्य दो माह में तथा पूरे भवन का निर्माण कार्य 8 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय निर्माण कार्य के साथ उपकरणों की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्यवाही की जाए। उन्होंने विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों को निर्माण कार्य एवं आवश्यक उपकरणों के इंस्टालेशन की कार्रवाई समय सीमा में सुनिश्चित करने और भवन निर्माण की प्रगति की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण कुमार पिथौड़े, मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड के एमडी डॉ. पंकज जैन, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, विभागीय अधिकारी निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811